फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prof. Phool Singh became new HOD of Physics department.

प्रो. फूल सिंह भौतिक विज्ञान के नए विभागाध्यक्ष

Sun, 14 Jul 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prof. Phool Singh became new HOD of Physics department.
Prof. Phool Singh became new HOD of Physics department. - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। प्रो. फूल सिंह यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी प्रो. एके राय के पास थी। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. फूल सिंह यादव ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

प्रो. यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही बीएससी एवं एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने वैज्ञानिक प्रो. बाल कृष्ण अग्रवाल के निर्देशन में वर्ष 1990 में अपना शोध कार्य पूरा किया। प्रो. यादव की नियुक्ति वर्ष 1996 में प्रवक्ता के पद पर भौतिक विज्ञान विभाग में हुई थी। तब से वह लगातार विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं शोध कार्य में तत्पर रहे। उनके 60 स ेअधिक शोधपत्र अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने शनिवार को पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बीके घोष, प्रो. राम कृपाल, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति प्रो. राजा राम यादव, प्रो. लोकेंद्र कुमार, डॉ. आरके आनंद, डॉ. अशील कुमार, डॉ. सावित्री अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed