फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prof. Bungalow also left the post. Hanglu

पद के बाद बंगला भी छोड़ गए प्रो. हांगलू

Sun, 05 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prof. Bungalow also left the post. Hanglu
Prof. Bungalow also left the post. Hanglu
प्रयागराज। इविवि के कुलपति का पद छोड़ने के बाद प्रो. रतन लाल हांगलू ने कुलपति का बंगला भी छोड़ दिया। बंगले में तमाम सुविधाएं पहले से उपलब्ध थीं। वह अपने साथ कुछ कपड़े, किताबें आदि ले गए। वह विश्वविद्यालय के ऐसे दूसरे कुलपति होंगे, जो बिना किसी विदाई समारोह के यहां से चले गए।
विज्ञापन

प्रो. हांगलू मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर स्थित कुलपति के बंगले में रहते थे। इस बंगले में टीवी, फर्नीचर आदि सुविधाएं पहले से उपलब्ध थीं। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन से इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रो. हांगलू ने आखिरकार बंगला भी छोड़ दिया और शहर से बाहर चले गए। उन्होंने अपने कुछ कपड़े, किताबें और व्यक्तिगत उपयोग की कुछ वस्तुओं को पैक कराया और उन्हें साथ लेकर गए। प्रो. हांगलू से पूर्व प्रो. एके सिंह को इस्तीफे देकर इविवि छोड़कर जाना पड़ा था। प्रो. एके सिंह के बाद प्रो. हांगलू ऐसे दूसरे कुलपति हैं, जो बिना किसी विदाई समारोह के यहां से चले गए। ऑटा या ऑक्टा की ओर से उन्हें आधिकारिक रूप से कोई विदाई नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed