फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Procedure for ring road in Prayagraj

प्रयागराज में रिंग रोड के लिए कयावद जारी

Thu, 18 Jul 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Procedure for ring road in Prayagraj
Procedure for ring road in Prayagraj
रिंग रोड: केंद्र के सवालों के बीच जमीन का सर्वे पूरा
विज्ञापन

0 जिला प्रशासन ने एनएचएआई की जमीन संबंधी रिपोर्ट की खामियों को भी किया दुरुस्त
0 परियोजना के नोटिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया के लिए जल्द भेजी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले में रिंग रोड की उपयोगिता पर केंद्र सरकार के सवालों के बीच जमीन की नाप और अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जिला प्रशासन की ओर से जमीन का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। साथ ही एनएचएआई की जमीन संबंधी रिपोर्ट की खामियों को भी दूर कर दिया गया है। नोटिफिकेशन तथा आगे की प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट एनएचएआई को एक-दो दिनों में भेज दी जाएगी।
एनएचएआई की ओर से शहर के चारों तरफ रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रिंग रोड छह तहसील के 73 गांवों से होकर गुजरेगी। इसकी जद में सबसे अधिक सदर के 21 गांव आ रहे हैं। फूलपुर के 20, करछना के 19, सोरांव के 11 तथा बारा एवं हंडिया के एक-एक गांव इसमें शामिल हैं। हालांकि, करीब पांच हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना की उपयोगिता पर केंद्र सरकार ने सवाल उठाया है। प्रदेश सरकार से इस पर जवाब मांगने के अलावा केंद्र ने इसे अपनी प्राथमिकता सूची से भी बाहर भी कर दिया है। लेकिन, एनएचएआई की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने की कवायद जारी है। इसके तहत रिंग रोड की उपयोगिता की बाबत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू है।
विज्ञापन

रिंग रोड के रास्ते में कहां की कितनी जमीन शामिल है, इसका विस्तृत विवरण एनएचएआई ने जिला प्रशासन को पूर्व में भेजा था, जिसमें करीब सभी तहसील में मौके पर उपलब्ध भूखंड से अधिक जमीन के अधिग्रहण की बात कही गई। गाटा संख्या आदि में भी गड़बड़ी थी। अफसरों के मुताबिक इन खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रिंग रोड के लिए आवश्यक जमीन का सर्वे कराया गया। इसमें 30 लेखपाल लगाए गए थे। रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। एसएलओ अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट एनएचएआई को जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लेन पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी
0 फाफामऊ में छह लेन पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की सूची तैयार कर ली गई है। बुधवार को इसका नोटिफिकेशन कर दिया गया। इसमें काश्तगाराें के नाम तथा रकबा का विवरण शामिल है। संबंधित काश्तगार प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने के साथ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। यह प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed