फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Problems for students of Jammu and Kashmir, Northeast studying in Prayagraj will be away

प्रयागराज में पढ़ने वाले जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर के छात्रों की समस्याएं होंगी दूर

Sun, 09 Aug 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Problems for students of Jammu and Kashmir, Northeast studying in Prayagraj will be away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों से आकर यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की समस्याएं दूर होंगी। सुरक्षा के साथ उनकी आर्थिक समस्या भी दूर होगी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन राज्यों के छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विश्वविद्यालय स्तर पर भी विद्यार्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं की बाबत जानकारी ली गई। इसी क्रम में हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इसके सदस्य और सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी, सीडीओ, एसडीएम, सीओ, जिला समाजक कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी आदि इसके सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा शिकायत प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। कमेटी की शनिवार को पहली बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने शासनादेश के क्रम में जानकारी ली। साथ में आवश्यक निर्देश दिए। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्य के विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं की बाबत जानकारी ली गई है। सुरक्षा के साथ यदि किसी को फीस संबंधी दिक्कत है तो उसे भी दूर किया जाएगा।

सपा नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराजगी

सपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नरेंद्र सिंह के ट्विटर पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है। इसके अलावा उन्होंने मेजा थाना में तहरीर दी है। सपा नेताओं ने आईजी केपी सिंह से भी वार्ता की तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस तरह से अभद्र टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव का कहना था कि भाजपा के लोग मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के ऊपर भी अमर्यादित टिप्पणी कर चुके हैं। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सपाई सडक़ पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed