फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   problem in village

क्रय केंद्रों पर तालाबंद, धान खरीद रहे व्यापारी

Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिले के किसानों से धान की खरीददारी के लिए खोले गए क्रय केंद्रों पर बिना किसी सूचना के तालाबंदी है। किसान हैरान, परेशान हैं। नोटबंदी का दर्द तो वे पहले से ही झेल रहे हैं। अब क्रय केंद्रों पर उनके धान की बिक्री न होने से परेशानी और बढ़ गई है। मजबूरी में किसान व्यापारियों के हाथ धान बेचने के लिए मजबूर हैं। कई क्रय केंद्रों पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे किसानों की बजाय व्यापारियों से धान की खरीददारी कर रहे हैं। मामले में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के साथ डीएम से भी शिकायत हुई हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



फूलपुर तहसील के अंतर्गत बेरुई ग्राम के निवासी भुपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि वह धान की बिक्री के लिए सहसों में खोले गए तीन क्रय केंद्रों पर गए लेकिन वहां ताले नजर आए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को फूलपुर एसडीएम से शिकायत भी की है। क्रय केंद्र प्रभारियों के नंबर भी स्विच ऑफ हैं। कोरांव तहसील के किसान भगवान प्रसाद मिश्र, भगौती प्रसाद द्विवेदी, लाल चंद बिंद और कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके यहां किसान सेवा सहकारी समिति क्रय केंद्र भी बंद है। धान की खरीददारी नहीं हो रही है। इलाके के किसानों को धान की बिक्री के लिए दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह की शिकायतें होलागढ़, प्रतापपुर, हंडिया, करछना, मेजा, बारा आदि तहसीलों से लगातार आ रही हैं। कोरांव इलाके में तो एसडीएम कुलदेव सिंह ने जांच भी की थी। शिकायत को सही पाया और उन्होंने कार्रवाई भी की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से चार दिन पहले जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। डीएम के समक्ष कई शिकायतें रखी गई लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed