फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Privatisation: Electricity workers performed Buddhi Shuddhi Yagna for the good sense of the officers

Privatisation : अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए बिजलीकर्मियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, लगाए गए नारे

Mon, 02 Jun 2025 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 06:48 PM IST
सार

विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार को उच्चाधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Privatisation: Electricity workers performed Buddhi Shuddhi Yagna for the good sense of the officers
निजीकरण के विरोध में अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते बिजली विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार को उच्चाधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों के परिवार की महिलाएं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति प्रयागराज और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का दमन किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन


कहा है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के नाम पर विगत छह माह से हो रहे अनियमितताओं और घोटालों का खुलासा होने के बाद ऊर्जा मंत्री को चुप्पी तोड़नी चाहिए और निजी कंपनी के साथ मिली भगत कर घोटाला करने वाले निदेशक वित्त निधि नारंग पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। संघर्ष समिति ने कहा कि कि सारा घोटाला पावर कारपोरेशन के चेयरमैन की नाक नीचे हो रहा है और घोटाला करने वाले निदेशक वित्त निधि नारंग पर कार्यवाही करने के बजाय पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन अभियंताओं और कर्मचारियों का दमन करने में लगे जिससे बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा व्याप्त है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed