फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prisoner dies in jail family members accuse police of committing third degree

Prayagraj : जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया थर्ड डिग्री लगाने आरोप

Fri, 29 Sep 2023 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

मांडा थाना क्षेत्र के मेहाजगीर देवा गांव में प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी की नैनी जेल में मौत हो गई। घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों का आरोप है कि उसको पुलिस ने कई दिनों तक थाने में रखकर प्रताड़ित किया। इसी कारण उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने थाने के एक दरोगा पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prisoner dies in jail family members accuse police of committing third degree
नीरज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल में बंद कैदी की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट गया है। परिवार के लोगों ने पुलिस ने कड़ी यातना देने का आरोप लगाया है। उसे आठ दिन तक हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री का प्रयोग किया गया। इसके बाद उसे जेल में दाखिल करा दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेज दिया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद एसआरएन अस्पताल पहुंचने परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते रहे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
 

मांडा थाना क्षेत्र के मेहाजगीर देवा गांव में प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी की नैनी जेल में मौत हो गई। घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों का आरोप है कि उसको पुलिस ने कई दिनों तक थाने में रखकर प्रताड़ित किया। इसी कारण उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने थाने के एक दरोगा पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
16 सितंबर को मेहाजगीर देवा गांव की पुष्पा देवी की लाश कमरे में मिली थी। शरीर पर चोट के निशान थे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। जब पुलिस ने जांच की तो मामला संदिग्ध निकला। महिला के मोबाइल सीडीआर से पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने पकड़ कर सख्ती दिखाई तो उसने बताया कि मृतका पुष्पा देवी से उसका काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाली रात आरोपी नीरज महिला से मिलने उसके घर आया था। इस दौरान महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह युवक को दुष्कर्म में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने लगी। इसी वजह से नीरज ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को ही मांडा पुलिस ने आरोपी नीरज को जेल भेजा था।

बृहस्पतिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां नीरज की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचने पर पिता चंद्रमणि, माता रेखा, भाई जग्गनाथ, शिवजी एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। युवक के पिता चंद्रमणि का आरोप है कि उसे एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया था। करीब एक सप्ताह तक उसे प्रताड़ित किया गया। उन्होंने एक दरोगा पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed