फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal-Principal's results of 460 posts declared

प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक के 460 पदों का परिणाम घोषित

Tue, 30 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Principal-Principal's results of 460 posts declared
Principal-Principal's results of 460 posts declared
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2011 में विज्ञापित संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक) के चार मंडलों सहारनपुर, लखनऊ, मिर्जापुर एवं वाराणसी का परिणाम का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में हर विद्यालय के लिए चयनित अभ्यर्थियों का पैनल जारी किया गया है। पैनल में दो से तीन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। चयन बोर्ड ने अशासकीय इंटर कॉलेज बालक-बालिका के लिए प्रधानाचार्य और अशासकीय हाईस्कूल बालक-बालिका के लिए प्रधानाध्यापक के अलग-अलग परिणाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से साक्षात्कार के लगभग चार वर्ष बाद परिणाम घोषित किए जाने के चलते सफल प्रधानाचार्यों में शामिल कई अभ्यर्थी अब रिटायर हो गए हैं, कुछ अभ्यर्थी रिटायर होने वाले हैं। जो अभ्यर्थी परिणाम में सफल होने के बाद भी रिटायर हो गए हैं, पैनल में शामिल दूसरे अभ्यर्थी को उसकी जगह मौका मिल सकता है। चयन बोर्ड को प्रधानाचार्य के परिणाम परिणाम को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना है इसीलिए आनन-फानन में सोमवार देर शाम संस्था प्रमुख का परिणाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

जारी परिणाम में सहारनपुर मंडल में इंटर कॉलेज बालक वर्ग में कुल 17, बालिका वर्ग में कुल तीन, हाईस्कूल बालक वर्ग में कुल 12 और बालिका वर्ग में कुल दो विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक का चयन किया गया है। लखनऊ मंडल में इंटर कॉलेज बालक वर्ग में कुल 32, इंटर कॉलेज बालिका वर्ग में छह, हाईस्कूल बालक वर्ग में 30 एवं बालिका वर्ग के लिए छह विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक का चयन किया गया। मिर्जापुर मंडल के लिए इंटर कॉलेज बालक वर्ग में कुल 18, बालिका वर्ग में चार, हाईस्कूल बालक वर्ग में आठ, बालिका वर्ग में तीन विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक का चयन किया गया। वाराणसी मंडल के लिए इंटर कॉलेज बालक वर्ग में कुल 13, बालिका वर्ग में दो एवं हाईस्कूल बालक वर्ग में सात विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed