फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal not ready to register on Manav Sampada portal, fear of old pension getting affected

प्रयागराज : मानव संपदा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए तैयार नहीं प्राचार्य, पुरानी पेंशन प्रभावित होने की आशंका

Thu, 04 Jan 2024 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

विज्ञापन संख्या-49 के तहत 290 प्राचार्यों का चयन किया गया था। ये प्राचार्य पूर्व में जिन महाविद्यालयों में शिक्षक के पद पर तैनात थे, वहां से इन्होंने पांच वर्ष का असाधारण अवकाश लेकर नए कॉलेज में प्राचार्य के पद पर ज्वॉइन किया था।

विज्ञापन
Principal not ready to register on Manav Sampada portal, fear of old pension getting affected
पुरानी पेंशन योजना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयाें में विज्ञापन संख्या-49 के तहत चयनित होने के बाद नियुक्त हुए प्राचार्य मानव संपदा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के लिए तैयार नहीं हैं। पुरानी सेवा न जुड़ने के कारण वे भविष्य में पुरानी पेंशन से वंचित हो सकते हैं। प्राचार्यों ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर अपनी समस्या से अवगत कराया है।

विज्ञापन

विज्ञापन संख्या-49 के तहत 290 प्राचार्यों का चयन किया गया था। ये प्राचार्य पूर्व में जिन महाविद्यालयों में शिक्षक के पद पर तैनात थे, वहां से इन्होंने पांच वर्ष का असाधारण अवकाश लेकर नए कॉलेज में प्राचार्य के पद पर ज्वॉइन किया था। बीते दिनों उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया था कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षकों एवं प्राचार्यों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से हो।

विज्ञापन


जिनका पंजीकरण नहीं होगा, उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। इस आदेश के बाद नव नियुक्त प्राचार्यों के सामने दोहरा संकट आ गया है। अगर पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा और पंजीकरण कराते हैं तो उनकी पेंशन पर संकट आ जाएगा। दरअसल, मानव संपदा पोर्टल पर नवीन पंजीकरण के तहत शिक्षकों को कोई दो विकल्प भरने हैं, जो असाधारण अवकाश लेने वाले प्राचार्यों पर लागू नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वह वर्तमान तैनाती के बारे में सूचना दर्ज करते हैं तो उनकी पुरानी सेवा नहीं जुड़ेगी। प्राचार्यों को आशंका है कि इससे भविष्य में उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित होना पड़ सकता है। यदि प्राचार्य पंजीकरण नहीं करते हैं तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश संबद्ध अनुदानित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद के महामंत्री डाॅ. उदयन मिश्र ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि मानव संपदा पोर्टल पर संशोधन के लिए एनआईसी को दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और संशोधन होने तक पोर्टल पर प्राचार्यों के पंजीकरण की अनिवार्यता को लागू न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed