फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal in-charge of GGIC Katra suspended for selling form 206 for one thousand rupees

206 का फार्म एक हजार रुपये में बेचने के मामले में जीजीआईसी कटरा की प्रभारी प्रधानाचार्य निलंबित 

Fri, 10 Sep 2021 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 09:22 PM IST
सार

कार्यालय मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी ने जांच में यह पाया कि छह सितंबर को 95 अभ्यर्थियों से 206 रुपये के बदले एक हजार रुपये में फार्म दिए गए थे।

विज्ञापन
Principal in-charge of GGIC Katra suspended for selling form 206 for one thousand rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद के (यूपी बोर्ड 2022 प्राइवेट) फार्म वितरण में वसूली के आरोप में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा की प्रभारी प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह को निलंबित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों का आरोप था कि जीजीआईसी कटरा में 206 रुपये का फार्म एक हजार रुपये लेकर वितरित किया जा रहा है। इसको लेकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

   
कार्यालय मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी ने जांच में यह पाया कि छह सितंबर को 95 अभ्यर्थियों से 206 रुपये के बदले एक हजार रुपये में फार्म दिए गए थे। अभ्यर्थियों को इसकी रसीद भी नहीं दी गई थी। जांच में नौ अभ्यर्थी मौके पर मिले। उनके द्वारा इसकी लिखित पुष्टि की गई। इतना ही नहीं शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय राजकीय बालिका इंटर कटरा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


जिसमें उपरोक्त शिकायत सही पाए जाने पर प्रधानाचार्या से पूछताछ करने पर उनके पति ने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय के मुताबिक प्रारंभिक जांच में 206 रुपये का फार्म के बदले एक हजार रुपये वसूलने, फार्म जमा करने पर छात्रों को परेशान करने और विभागीय अफसरों से अभद्रता के आरोप में दोषी पाए जाने पर जीजीआईसी कटरा की प्रभारी प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. दिव्यकांत शुक्ला का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके खिलाफ भी ऐसी शिकायत मिलेगी, कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed