फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal asked for stake in MDM from Pradhan, there was panic when the audio went viral

प्रयागराज : प्रधान से एमडीएम में प्रधानाचार्य ने मांगी हिस्सेदारी, ऑडियो वायरल होने पर मची खलबली

Sat, 08 Jul 2023 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 10:34 PM IST
सार

प्रसारित ऑडियो में प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने प्रधान प्रदीप को फोन करके स्कूल में बनने वाले मध्याह्न भोजन में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर हिस्सेदारी की मांग की। कहा कि प्रत्येक माह एमडीएम में बच्चों को उपस्थिति से ज्यादा दिखाने का हिस्सा उसे दिया जाए।

विज्ञापन
Principal asked for stake in MDM from Pradhan, there was panic when the audio went viral
ऑडियो वायरल

विस्तार

ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौरा खवासान के प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश शुक्ला और प्रधान प्रदीप के बीच एमडीएम में हिस्सेदारी मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई। वहीं स्कूलों में बच्चों के हिस्से में भी भ्रष्टाचार को देख सोशल मीडिया पर लोग प्रधानाचार्य की खिंचाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रसारित ऑडियो में प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने प्रधान प्रदीप को फोन करके स्कूल में बनने वाले मध्याह्न भोजन में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर हिस्सेदारी की मांग की। कहा कि प्रत्येक माह एमडीएम में बच्चों को उपस्थिति से ज्यादा दिखाने का हिस्सा उसे दिया जाए। ऑडियो में प्रधान ने कहा कि वह ज्यादा पैसे मांग रहा है। कनवर्जन कास्ट में हेराफेरी के लिए प्रधानाचार्य लगातार दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


इस तरह चार मिनट के ऑडियो में प्रधानाचार्य ने कई माह से बच्चों की संख्या ज्यादा दिखाकर चेक काटने की बात कही है। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के खाने में प्रधानाचार्य कमीशनखोरी कर रहा है। अस्सी हजार के वेतन से भी उसकी इच्छा नहीं भर रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अपने बचाव में प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रधान से मिड डे मील में टमाटर देने की मांग की गई। जिससे उन्होंंने नाराज होकर ऑडियो प्रसारित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य द्वारा मध्याह्न भोजन के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत मिली है। प्रसारित ऑडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नोटिस भेजा जाएगा। - शिवऔतार, खंड शिक्षाधिकारी, मांडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed