फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   principal and his son arrested for copying

नकल कराने के आरोप में प्रधानाचार्य और उसका बेटा गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
principal and his son arrested for copying
इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा के दौरान मातादान इंटर कालेज में के बाहर से एसटीएफ साल्वर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके बयान के आधार पर कालेज के प्रधानाचार्य और उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया गया। शनिवार को द्वितीय पाली के समय एसटीएफ और मेजा पुलिस ने छापा मारा था। प्रधानाचार्य के बेटे ने ही नकल की पूरी सेटिंग की थी।
विज्ञापन

मेजा के तरवाई स्थित मातादान इंटर कालेज में द्वितीय पाली की परीक्षा में नकल की शिकायत पर एसटीएफ ने वहां छापा मारा। सेंटर से करीब सौ मीटर की दूरी पर विकास यादव निवासी डाड़ी कापी साल्व कर रहा था।
विज्ञापन

उसने बताया कि कमरा नंबर एक में बैठे आलोक यादव की कापी वह साल्व कर रहा है। प्रधानाचार्य के बेटे शैलेश सिंह ने पूरी सेटिंग की है। पुलिस अंदर पहुंची तो आलोक यादव के पास से भी एक कापी मिली लेकिन रोल नंबर वही था जो बाहर साल्व की जा रही कापी में लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने साल्वर विकास के साथ साथ प्रधानाचार्य इंद्रभान सिंह और उनके बेटे शैलेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। छात्र आलोक यादव को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed