फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prime Minister Nehru wanted to do law reporting in Allahabad High Court,

Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट में लॉ रिपोर्टिंग करना चाहते थे प्रधानमंत्री नेहरू, किया था आवेदन

Thu, 21 Dec 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

इंग्लैंड से कानून की पढ़ाई करने के बाद 1912 में जवाहरलाल नेहरू वापस भारत आए थे। यहां उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य करने के लिए उन्होंने अपना पंजीकरण भी कराया था। उन दिनों हाईकोर्ट की खबरों की रिपोर्टिंग के लिए असिस्टेंट लाॅ रिपोर्टर का पद बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
Prime Minister Nehru wanted to do law reporting in Allahabad High Court,
पंडित जवाहर लाल नेहरू - फोटो : social media

विस्तार

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बैरिस्टर थे और उनके राजनैतिक जीवन के बारे में तो सभी जानते हैं। पर कम ही लोगों को पता है कि नेहरू पहले रिपोर्टिंग करना चाहते थे। उनका इच्छा थी इलाहाबाद हाईकोर्ट में असिस्टेंट लॉ रिपोर्टर के तौर पर काम करने की। इस बाबत उन्होंने लॉ रिपोर्टिंग कौंसिल इलाहाबाद को पत्र भी लिखा था। यह पत्र हाईकोर्ट की ओर से संचालित लॉ म्यूजियम में आज भी रखा है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री पूरी करने के बाद 1912 में जवाहरलाल नेहरू वापस भारत आए थे। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंजीकरण कराया और पिता मोतीलाल नेहरू की तरह वकालत शुरू की। उन दिनों हाईकोर्ट में लॉ रिपोर्टिंग के लिए असिस्टेंट लाॅ रिपोर्टर का पद बनाया जा रहा था। यह बात जब जवाहरलाल नेहरू को पता चली तो उन्होंने सन 1914 में 5 दिसंबर को इसके लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन

Prime Minister Nehru wanted to do law reporting in Allahabad High Court,
लॉ म्यूजियम में असिस्टेंट लॉ रिपोर्टर के पद के लिए पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू द्वारा किया गया आवेदन। - फोटो : अमर उजाला।

चयन न होने पर काफी निराश हुए थे पंडित नेहरू

इसी दौरान उनके संपर्क में कुछ ऐसे लोग आए जो देश की आजादी के लिए आंदोलन कर रहे थे। इसके बाद नेहरू भी आजादी के आंदोलनों में शामिल होने लगे। कुछ दिनों बाद सन 1916 में उनकी मुलाकात गांधी जी से हुई। इसके बाद वह सक्रिय रूप से आजादी के आंदोलन में शामिल होने लगे और पूरी तरह से अपने आपको देश के लिए समर्पित कर दिया। देश के प्रति उनके समर्पण का ही नतीजा रहा है कि वह गांधी जी के साथ ही साथ पूरे देश के जन-जन के चहेते बन गए और जब देश आजाद हुआ तो वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

लॉ म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की ओर से लॉ रिपोर्टिंग के लिए किया गया आवेदन पत्र आज भी सुरक्षित रखा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। नेहरू जी के हाथ से लिखे आवेदन पत्र को देख रहे अधिवक्ता उग्रसेन कुमार पांडेय, अय्यप्पा कॉलोनी ने कहा कि यही हाईकोर्ट इलाहाबाद की खासियत है कि वकालत चली तो मोती लाल, नहीं तो जवाहर लाल बन जाते हैं लोग।

Prime Minister Nehru wanted to do law reporting in Allahabad High Court,
लॉ म्यूजियम में पुराने दस्तावेजों को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

महत्वपूर्ण फैसलों की रिपोर्ट तैयार करते थे असिस्टेंट लॉ रिपोर्टर

असिस्टेंट लॉ रिपोर्टर का काम महत्वपूर्ण फैसलों की रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट के जर्नल में प्रकाशित करना होता था। इसी जर्नल के माध्यम से हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी मिलती थी। अब इस पद की जगह इंडियन लॉ रिपोर्ट (आईएलआर) सेक्शन में जूनियर लॉ रिपोर्टर का चयन किया जाता है। इनका कार्यकाल पांच साल के लिए होता है। ये हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों की रिपोर्ट तैयार करते हैं।लॉ म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की हैंड राइटिंग में लॉ रिपोर्टिंग के लिए किया गया आवेदन पत्र रखा गया है। बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए लोग म्यूजियम में आते हैं। - आरती, ज्वाइंट डायरेक्टर लॉ म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed