फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Primary children will learn Sanskrit from animated videos, ready to increase interest in Sanskrit language

Sanskrit : एनिमेटेड वीडियो से प्राइमरी के बच्चे सीखेंगे संस्कृत, संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने की तैय

Thu, 29 Jun 2023 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

बच्चों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यूपी राज्य शिक्षा संस्थान की तरफ से प्राथमिक स्तर पर 12 एनिमेटेड राइम्स संस्कृत वीडियो का निर्माण पांच दिनों में 10 फेरों में पूरा किया जाना है। पहले फेरे में कविता लेखन का कार्य विशेषज्ञों की ओर से कराया जाएगा।

विज्ञापन
Primary children will learn Sanskrit from animated videos, ready to increase interest in Sanskrit language
संस्कृत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संस्कृत के एनिमेटेड वीडियो से अब प्राइमरी के बच्चे आसानी से संस्कृत भाषा सीख सकेंगे। बच्चों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके उच्चारण की क्षमता विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा संस्थान एनिमेटेड संस्कृत वीडियो बनवाने की तैयारी में जुट गया है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में प्राथमिक स्तर पर बच्चों को संस्कृत का उच्चारण करते देखें तो हैरान नहीं हों।

विज्ञापन


बच्चों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यूपी राज्य शिक्षा संस्थान की तरफ से प्राथमिक स्तर पर 12 एनिमेटेड राइम्स संस्कृत वीडियो का निर्माण पांच दिनों में 10 फेरों में पूरा किया जाना है। पहले फेरे में कविता लेखन का कार्य विशेषज्ञों की ओर से कराया जाएगा। इसके बाद दो फेरों में कविताओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग होगी। रिकॉर्डिंग के दौरान ही एनीमेटेर विशेषज्ञों की तरफ से एनिमेशन का निर्माण, स्पेशल इफेक्ट, कंपाइलेशन आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह वीडियो प्रत्येक शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों में बैगलेस डे के अवसर पर बच्चों को सुनाया और दिखाया जाएगा। राज्य शिक्षा संस्थान के विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बच्चों में धारा प्रवाह तरीके से उच्चारण और पठन की आदत विकसित होगी। बच्चे संस्कृत भाषा से जुड़ाव महसूस कर सकेेंगे। उनमें विषय, भाषा के संबद्ध ज्ञान, आदत, प्रतिभा, रचनात्मकता, तार्किकता, स्वतंत्र चिंतन की प्रवृति और नवाचारों की समझ भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2023-24 की कार्ययोजना में इसको शामिल किया गया है। अगले सत्र 2024-25 से इसे स्कूलों में लागू करने की तैयारी है। - नवल किशोर, प्राचार्य, उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed