{"_id":"603cfbbfb7103174ac4042ef","slug":"prices-of-gas-cylinders-increased-four-times-in-28-days-no-increase-in-subsidy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"28 दिनों में चार बार बढ़े गैस सिलिंडर के दाम, सब्सिडी में कोई इजाफा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 दिनों में चार बार बढ़े गैस सिलिंडर के दाम, सब्सिडी में कोई इजाफा नहीं
Tue, 02 Mar 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:22 AM IST
सार
कब कितने बढ़े दाम
तारीख 14.2 किलोग्राम पांच किलोग्राम 19 किलोग्राम कामर्शियल
तीन फरवरी 772 285 1640
14 फरवरी 822 303 1630
25 फरवरी 847 312 1626
एक मार्च 872 321 1721
विज्ञापन
LPG gas cylinder
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तंग अर्थव्यवस्था से निजात पाने के लिए सरकार ने लोगाें की जेब पर धावा बोल दिया है। घरेलू गैस से लेकर कामर्शियल प्रयोग वाले सिलिंडर के दामोें में 28 दिनों में चार बार बढ़ोत्तरी की है। इससे लोगों की रसाई का बजट गड़बड़ा गया है। घरेलू गैस केदामों में बढ़ोत्तरी के साथ सरकार ने सब्सिडी जस की तस रखी है। पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक घरेलू सिलिंडर पर सब्सिडी में कोई इजाफा नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर पर सब्सिडी 48 रुपये ही मिल रही है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक गैस सिलिंडर के दामों में तीन फरवरी, 14 फरवरी और 25 फरवरी को वृद्धि की गई थी। सोमवार एक मार्च को भी 25 रुपये का इजाफा कर दिया है। इसके पहले भी घरेलू गैस सिलिंडर पर तीन फरवरी, 14 फरवरी और 25 फरवरी को भी 25-25 रुपये दाम बढ़ाया गया था। जबकि, सब्सिडी 48 रुपये ही फिक्स है।
विज्ञापन
गैस
- फोटो : SELF
14.2 किलोग्राम की तरह पांच किलोग्राम वाले सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम भी बढ़ा है। पेट्रोलियम कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक तीन फरवरी को पांच किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलिंडर 285 रुपये का मिल रहा था, जो कि एक मार्च को 36 रुपये बढ़कर 321 पहुंच गया। जबकि, कामर्शियल गैस सिलिंडर पर कुल 81 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। तीन फरवरी को 19 किलोग्राम वाला कामर्शियल सिलिंडर 1640 रुपये का था जो एक मार्च को कुल 81 रुपये बढ़कर 1721 रुपये पहुंच गया। एलपीजी फेडरेशन एसोसिएशन केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्रा ने कहा कि तीन फरवरी से लेकर अब तक कुल चार बार गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। एक मार्च को बढ़ा हुआ रेट लागू कर दिया गया है।
उधर, गैस सिलिंडर के दामों में लगातार वृद्धि होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि इससे उनके रसोई का बजट भी गड़बड़ हो गया है। सरकार मनमाने तरीके से रेट बढ़ा रही है। इससे आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग केलोगों का खाना भी मुहाल होता जा रहा है।
उधर, गैस सिलिंडर के दामों में लगातार वृद्धि होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि इससे उनके रसोई का बजट भी गड़बड़ हो गया है। सरकार मनमाने तरीके से रेट बढ़ा रही है। इससे आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग केलोगों का खाना भी मुहाल होता जा रहा है।