{"_id":"5e5182b98ebc3ef3ce5bbc7f","slug":"pressure-to-give-lt-grade-result-to-the-commission-allahabad-news-ald2692368199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग पर एलटी ग्रेड रिजल्ट देने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग पर एलटी ग्रेड रिजल्ट देने का दबाव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। हाईकोर्ट ने भी आयोग को इस मामले में जल्द ही निर्णय लेने का आदेश दिया है। वहीं, आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने अगले सप्ताह बुधवार को आयोग के अध्यक्ष से मिलने के लिए समय मांगा है।
एलटी समर्थक मोर्चा के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने 18 फरवरी को आयोग पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें प्रदेश भर से अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों के साथ हुई वार्ता में सचिव ने बताया था कि रिजल्ट आउट होने के मामले में वाराणसी के एसएसपी से जानकारी मांगी गई है। वहां से जानकारी मिलने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
इस बीच एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया है कि रिजल्ट पर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाए।
उधर, सचिव से वार्ता के बाद अभ्यर्थियों ने वाराणसी जाकर वहां एसएसपी से भी मुलाकात की और अभ्यर्थियों के मुताबिक वार्ता सकारात्मक रही।
अभ्यर्थी अब आयोग के अध्यक्ष से मिलना चाहते हैं, ताकि उन्हें एसएसपी के साथ हुई वार्ता के बारे में जानकारी दे सकें। अभ्यर्थियों ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट के लिए पूरा जोर लगा रहा है। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान और मोर्चा प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से बुधवार को मिलने के लिए समय मांगा गया है।