फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations to turn devotees to Kashi-Ayodhya

श्रद्धालुआें को काशी-अयोध्या घुमाने की तैयारी

Sat, 17 Nov 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sat, 17 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations to turn devotees to Kashi-Ayodhya
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेले के दौरान स्नानार्थियों एवं पर्यटकों को धार्मिक टूर पैकेज उपलब्ध कराने की योजना है। इस मकसद से कुंभ पर्व से काशी-अयोध्या और विंध्याचल को जोड़ने की तैयारी है। इन जिलों के लिए आवागमन की विशेष व्यवस्था होगी। इसके लिए तीनों जिलों को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मार्गों तथा फ्लाईओवर का काम समय से पूर्व करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पर्यटन, रोडवेज के अफसरों को विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज से अयोध्या के बीच बन रहे सड़कों का काम इसी महीने पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने सुलतानपुर में बन रहे आरओबी का काम पांच दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। इस फ्लाईओवर को 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इसी तरह से वाराणसी मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्यों तथा फ्लाईओवर के काम भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। कछवा रोड तथा वहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम 24 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा। पहले 30 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। मंडलायुक्त ने मिर्जापुर मार्ग पर हो रहे कार्यों को 28 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। इन मार्गों पर समय से काम पूरा हो सके इसके लिए मंडलायुक्त खुद निरीक्षण करेंगे। इनके अलावा नियमित निगरानी के लिए अफसरों की टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन


शहर के ऐतिहासिक इमारतों तथा स्थानों पर लगे विशाल घड़ियों के घंटे को फिर से बजाने की कवायद शुरू की गई है। जिला प्रशासन की योजना सफल हुई तो ये घंटे कुंभ से पहले बजने लगेंगे। डीएम सुहास एलवाई ने इस बाबत जरूरी निर्देश दिए। शहर में चार स्थलों इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कचहरी, चौक तथा यूइंग क्रिश्चियन कालेज के शिखर पर एक साथ विशाल घड़ी लगाई गई थी। इनके घंटे की टन-टन की आवाज शहरियों की दिनचर्या निर्धारित करती थी, लेकिन अब ये घड़ियां वर्षों से बंद हैं। शुक्रवार को कुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीएम ने इन घड़ियों को बनवाने की संभावना पर चर्चा की तथा संबंधित लोगों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों के आने की उम्मीद है। प्रशासन का दावा है कि 10 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आएंगे। इसलिए जिला प्रशासन विदेशी भाषा के जानकारों की सूची भी तैयार कर रहा है। ताकि, विदेशी पर्यटकों को भाषा संबंधी परेशानी दूर की जा सके। इस मकसद से सभी होटल संचालकों से ऐसे लोगों की सूची तथा उनके मोबाइल नंबर मांगे गए हैं। बैठक में चौराहों, मार्गों के सौंदर्यीकरण पर हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने शहरियों से भी इसका ध्यान रखने तथा सहयोग की अपील की। डीएम ने व्यापारियों को अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में एडीएम सिटी एके कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed