फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations started to bring SRN on MG route, PDA issued tender

प्रयागराज : एसआरएन को एमजी मार्ग पर लाने की तैयारी हुई शुरू, पीडीए ने जारी किया टेंडर

Mon, 04 Sep 2023 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 02:51 PM IST
सार

महाकुंभ-2025 की योजनाओं में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विस्तारीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। अस्पताल के मुख्य गेट को एमजी मार्ग पर लाने और अस्पताल परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, 100 बेडों के आईसीयू समेत कई अन्य कार्य किए जाने हैं। पीडीए की तरफ से अस्पताल से एमजी मार्ग तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Preparations started to bring SRN on MG route, PDA issued tender
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के पहले एसआरएन अस्पताल को महात्मा गांधी मार्ग पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। पीडीए की ओर से रविवार को अस्पताल की सड़क के चौड़ीकरण और सौदर्यीकरण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया। इसके साथ ही महाकुंभ के पहले शहर की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और सौदर्यीकरण के साथ ही विद्युतीकरण को लेकर किए जाने वाले कार्यों का भी टेंडर जारी किया गया है। एक साल के भीतर यह सभी कार्य किए जाने हैं।

विज्ञापन


महाकुंभ-2025 की योजनाओं में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विस्तारीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। अस्पताल के मुख्य गेट को एमजी मार्ग पर लाने और अस्पताल परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, 100 बेडों के आईसीयू समेत कई अन्य कार्य किए जाने हैं। पीडीए की तरफ से अस्पताल से एमजी मार्ग तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए एक करोड़ 90 लाख रुपये का अनुमानित बजट रखा गया है। 12 महीने में इस कार्य को पूरा करना है। सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के दौरान एसआरएन अस्पताल के पास के कई सरकारी बंगले भी हटाए जाएंगे। इसके अलावा पीडीए की ओर से नागवासुकी मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। यह कार्य नौ महीने में पूरा किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के लिए जारी हुआ टेंडर

नैनी के खरकौनी चौराहे से अरैल रोड तक की सड़क, झूंसी बस स्टैंड तिराहे से गंगा नदी तट तक के मार्ग, झूंसी में लोटस अस्पताल से कटका रोड तक के मार्ग, तेलियरगंज के संगम वाटिका पार्क से रसूलाबाद घाट तक के मार्ग, एडीए मोड़ नैनी से एडीए कालोनी तक के मार्ग, एडीए कालोनी नैनी से अरैल घाट तक की सड़क, पुराने यमुना पुल से लेप्रोसी चौराहे तक की सड़क, आजाद पार्क से संगम पेट्रोलपंप तक की सड़क, पुराने यमुना पुल के नीचे की सड़क, मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से छिवकी रेलवे स्टेशन तक की सड़क, फाफामऊ के शांतिपुरम में सेक्टर ए के अंदर से होते हुए बेला कछार तक के संपर्क मार्ग और गोविंदपुर सब्जी मंडी तिराहे से कोटेश्वर महादेव मंदिर शिवकुटी तक के मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed