फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations started to appoint waiting list people UPHESC

UPHESC : वेटिंग लिस्ट वालों को नियुक्ति देने की तैयारी शुरू, उच्च शिक्षा निदेशक ने जारी किया पत्र

Sun, 16 Oct 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 10:02 PM IST
सार

निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या-50 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। जिन महाविद्यालयों में अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया है या त्याग पत्र/मृत्यु के कारण पद रिक्त रह गए हैं।

विज्ञापन
Preparations started to appoint waiting list people UPHESC
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में वेटिंग लिस्ट के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर रिक्त पदों की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन



निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या-50 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। जिन महाविद्यालयों में अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया है या त्याग पत्र/मृत्यु के कारण पद रिक्त रह गए हैं, उन पदों पर वेटिंग लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से ऐसे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मांगी गई है, जिन्होंने निर्धारित समयावधि में ज्वाइन नहीं किया है।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र निरस्त करते हुए या त्याग पत्र/मृत्यु से रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्त की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निदेशालय को 21 अक्तूबर तक नियुक्ति पत्र निरस्तीकरण प्रमाण सहित रिक्त पदों की सूचना उपलब्ध करा दी जाए। निदेशालय की ओर से विज्ञापन संख्या-50 के तहत विधि विषय को छोड़कर बाकी सभी विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों को नियुक्त पत्र जारी किए जा चुके हैं।


अब तक विभिन्न विषयों में कुल 1941 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं, जिनमें से कई अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की वेटिंग लिस्ट के चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

सहायक अभियंता भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 अक्तूबर से
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) के 283 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। एई के 283 पदों में से सामान्य चयन के 271 और ग्रामीण अभियंत्र विभाग में विशेष चयन के 12 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के हनए 92787 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और लिखित परीक्षा 29 मई 2022 को हुई थी। 29 सितंबर को जारी परिणाम में 870 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था, जो अब साक्षात्कार में शामिल होंगे। इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ और अपराह्न एक बजे से होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed