फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations for Magh Mela lagged behind due to rain, due to strong current of Ganga there was a disturbance i

Magh Mela : बारिश से पिछड़ी माघ मेले की तैयारी, गंगा की तेज धारा से पांटून पुल के एलाइनमेंट में आई गड़बड़ी

Thu, 04 Jan 2024 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 12:15 PM IST
सार

ठंड में बारिश का असर माघ मेले पर भी दिख रहा है। मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन बारिश ने तैयारियों पर पानी फेर दिया है। जगह-जगह कीचड़ और दलदल हो जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Preparations for Magh Mela lagged behind due to rain, due to strong current of Ganga there was a disturbance i
माघ मेले मे पांटून पुल में आई खराबी को दूर करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में बुधवार को हुई बारिश ने माघ मेले की तैयारियों पर भी असर डाला है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया है। इस वजह से मेला बसावट के कार्य में जुटी कार्यदायी संस्थाओं को काफी दिक्कत हुई। वहीं, गंगा की तेज धारा से एक बार फिर से काली मार्ग स्थित पांटून पुल का एलाइनमेंट गड़बड़ा गया। शाम तक उसे ठीक करने की जद्दोजहद जारी रही।

विज्ञापन

माघ मेला का प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति है। इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर स्नान होगा। पर्व के पूर्व मेला प्रशासन को अपनी तैयारियां पूरी करनी हैं। पहले से ही मेले की बसावट का काम धीमी गति से चल रहा है। इस बीच बुधवार को हुई बारिश से तैयारियां और प्रभावित हुई हैं। झूंसी की तरफ मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग पर जगह-जगह जलभराव से चकर्ड प्लेट बिछाने का काम पिछड़ गया। मजदूर पानी हटाने में जुटे रहे।

विज्ञापन

उधर, ठंड की वजह से मेला क्षेत्र में अधिकांश मजदूर परेशान दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत काली मार्ग पांटून पुल पर हुई। यहां पुल का एलाइनमेंट गड़बड़ा जाने से आवागमन रोक दिया गया। इसके पूर्व भी पुल का एलाइनमेंट गड़बड़ा गया था। बताया जा रहा है कि गंगा की धार काफी तेज है। इसी वजह से गड़बड़ी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Preparations for Magh Mela lagged behind due to rain, due to strong current of Ganga there was a disturbance i
बारिश के कारण माघ मेले मे हुए जलभराव को दूर करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला।

जोरों पर चल रहा है काम
 

माघ मेले की तैयारियों का काम जोरों पर चल रहा है। बुधवार को बारिश के बाद हुए दलदल और जलभराव को निकालने का कार्य बृहस्पतिवार को तेजी से चलता रहा। महावीर मार्ग, काली मार्ग, दशाश्वमेघ घाट मार्ग, अक्षयवट, खाक चौक मार्ग आदि जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed