फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to provide stage to local artists, open theater being prepared in Azad Park

प्रयागराज :स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने की तैयारी, आजाद पार्क में तैयार किया जा रहा ओपन थियेटर

Sun, 21 May 2023 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 May 2023 05:17 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अब स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। आजाद पार्क में मौजूद ओपन एयर थियेटर को फिर से तैयार किया जा रहा है। यहां कलाकारों को लोगों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Preparation to provide stage to local artists, open theater being prepared in Azad Park
चंद्रशेखर आजाद पार्क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अब स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। आजाद पार्क में मौजूद ओपन एयर थियेटर को फिर से तैयार किया जा रहा है। यहां कलाकारों को लोगों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। थियेटर में दो माइक आदि की व्यवस्था भी कर दी गई है। बाकी काम तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव सिन्हा के मुताबिक आजाद पार्क में मौजूद ओपन एयर थियेटर को व्यवस्थित किया जा रहा है। यह बेहतर रंगमंच साबित होगा। इसे बुक करने के लिए कलाकारों को स्मार्ट सिटी कार्यालय को मेल करके पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद निर्धारित तिथि पर कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रस्तुति के पहले स्मार्ट सिटी की तरफ से शहर में लगे वीएमडी पर कलाकार के आयोजन और कार्यक्रम के बारे में डिसप्ले भी किया जा जाएगा। इससे कार्यक्रम का बेहतर प्रचार प्रसार होगा। इसके साथ ही समाचार पत्रों में भी इसकी सूचना दी जाएगी। इससे कलाकारों को अच्छे दर्शक भी मिल सकेंगे। यहां नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति दी जा सकती है। इसमें पंजीकरण निशुल्क रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में ओपन एयर थियेटर हुआ था तैयार, तब से था बेजार

अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क में 2017-18 में ओपन एयर थियेटर बनकर तैयार हुआ था, लेकिन उसका उपयोग सही प्रकार से नहीं हो रहा था। वहां किसी प्रकार की सुविधा मौजूद नहीं थी। इस कारण कलाकार यहां प्रस्तुति देने नहीं आते थे। अब उसको नए सिरे से तैयार कराया जा रहा है। इसमें दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि स्थानीय कलाकारों के लिए ओपन एयर थियेटर वरदान साबित होगी। क्योंकि आजाद पार्क में उन्हें खूब दर्शक मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed