फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to give QR code in electricity bill, payment will be easy

सहूलियत : बिजली बिल में क्यूआर कोड देने की तैयारी, आसान होगा भुगतान

Sun, 07 May 2023 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 01:40 PM IST
सार

बिजली बिल का भुगतान करना अब और भी आसान होने जा रहा है। विभाग की ओर से बिजली के बिल में क्यूआर कोड देने की तैयारी की जा रही है। इससे उपभोक्ता किसी भी एप्लीकेशन से क्यूआर कोड को स्कैन करके बिना कोई विवरण डाले बिजली बिल का भुगतान कर पाएंगे।

विज्ञापन
Preparation to give QR code in electricity bill, payment will be easy
qr code new - फोटो : istock

विस्तार

बिजली बिल का भुगतान करना अब और भी आसान होने जा रहा है। विभाग की ओर से बिजली के बिल में क्यूआर कोड देने की तैयारी की जा रही है। इससे उपभोक्ता किसी भी एप्लीकेशन से क्यूआर कोड को स्कैन करके बिना कोई विवरण डाले बिजली बिल का भुगतान कर पाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले ऑनलाइन भुगतान करते समय उपभोक्ताओं को अपना विवरण देना होता था या फिर विवरण को मोबाइल एप में सुरक्षित रखना होता था। उपभोक्ता अगर दूसरे मोबाइल या दूसरे एप्लीकेशन से बिल का भुगतान करना चाहते थे, तो उसे अपना पूरा विवरण भरना होता था। लेकिन बिजली बिल में ही क्यूआर कोड प्रिंट होकर आने से अब सीधे भुगतान करने में अब आसानी होगी।
विज्ञापन


इसमें भुगतान की राशि भी ऑटोमेटिक आ जाएगी, जिससे उपभोक्ता को राशि तक का विवरण नहीं भरना होगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया जुलाई या अगस्त महीने से शुरू की जा सकती है। अबतक हरियाणा और दिल्ली समेत कुछ जगहों पर क्यूआर कोड की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन व ऑफलाइन भुगतान के बाद अब क्यूआर कोड भी मुहैया कराने की तैयारी है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान करने में और सहूलियत होगी। - विनोद गंगवार, मुख्य अभियंता (वितरण)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed