फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of student union elections in the university

इविवि में छात्रसंघ चुनाव का खाका तैयार

Sun, 06 Aug 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Preparation of student union elections in the university
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
तमाम मुद्दों पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन और छात्रसंघ के आमने-सामने आ जाने के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था कि इस बार छात्रसंघ चुनाव टल सकता है लेकिन इविवि प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए खुद पहल की है। चुनाव सितंबर के आखिरी या अक्तूबर के पहले हफ्ते में कराया जाएगा और इस बार भी पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. आरके सिंह चुनाव अधिकारी की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत के साथ छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी निवर्तमान हो चुके हैं। तमाम मुद्दों पर आंदोलन कर रहे छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष रोहित मिश्र और निवर्तमान उपाध्याय अदील हमजा समेत छात्रनेता अनुभव उपाध्याय को विश्वविद्यालय से पांच वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से ही छात्र आरोप लगा रहे हैं कि इविवि प्रशासन छात्रसंघ के खिलाफ है और इस बार चुनाव नहीं कराना चाहता है। इन आरोपों से घिरे इविवि प्रशासन के अफसरों ने कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के साथ बैठक की और छात्रसंघ चुनाव का खाका भी तैयार कर लिया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे के अनुसार तय हुआ है कि छात्रसंघ चुनाव सितंबर के आखिरी या अक्तूबर के पहले हफ्ते में कराया जाएगा। चुनाव कराने की जिम्मेदारी पूर्व डीएसडब्ल्यू आरके सिंह को दी जाएगी। पिछली बार भी वही चुनाव अधिकारी थे और चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया था। चुनाव अधिकारी बनने के लिए प्रो. आरके सिंह ने अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इविवि प्रशासन ने यह निर्णय भी लिया है कि छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। अगर कोई छात्र विश्वविद्यालय परिसर में पोस्टर या बैनर लगाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गाड़ियों का जुलूस भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी प्रत्याशी चुनाव नियमों की अवहेलना करता है या सीमा से अधिक खर्च करता है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रत्याशी को छपे हुए पोस्टर, पम्फलेट ाय किसी भी प्रचार के लिए छपी हुई सामग्री के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव का खाका तो तैयार कर लिया है लेकिन तिथि निर्धारित नहीं की है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने बताया कि इस बाबत जिला प्रशासन एवं पुलिस के अफसरों के साथ बैठक की जाएगी और इसके बाद चुनाव की फाइनल तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed