फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation of big recruitment for the posts of teacher, principal

शिक्षक, प्राचार्य के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Preparation of big recruitment for the posts of teacher, principal
शिक्षक, प्राचार्य के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी ० असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए यूपीएचईएससी को निदेशालय से अधियाचन मिलने का इंतजार ० अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के २९० और असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० पदों पर होनी है भर्ती प्रयागराज। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से बीच उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) दो बड़ी भर्तियों की तैयारी में जुटा है। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर व्यापक पैमाने पर भर्ती होनी है। इनमें प्राचार्य के 290 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पद शामिल हैं। प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि निर्धारित की जा चुकी है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोग को उच्च शिक्षा निदेशालय से अधियाचन मिलने का इंतजार है। हालांकि प्राचार्य भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ११ अक्तूबर को प्रस्तावित है। हालांकि इससे पहले भी तीन बार परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है लेकिन आयोग को हर बार परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। दो बार तो लॉकडाउन के कारण परीक्षा नहीं कराई जा सकी। सबसे पहले एक मार्च को लिखित परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया गया था। लेकिन, परीक्षा एजेंसी बदले जाने के कारण एक मार्च को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद २९ मार्च को परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया लेकिन इस बार लॉक डाउन के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई और परीक्षा की अगली तिथि १९ अप्रैल निर्धारित की गई। लॉक डाउन जारी रहने के कारण १९ अप्रैल को भी परीक्षा नहीं कराई जा सकी। अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के २९० पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरुष के १३४ एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय महिला के ३० पद और स्नातक महाविद्यालय पुरुष के १०५ एवं स्नातक महाविद्यालय महिला के २१ पद शामिल हैं। दूसरी ओर, आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए अधियाचन मिलने का इंतजार कर रहा है। यूपीएचईएसी विज्ञापन संख्या-४७ के तहत असिस्टेंट प्रोफेंसर के ११५० पदों पर भर्ती पूरी कर चुका है और उसे अब अगली भर्ती शुरू करनी है। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए शासन स्तर से उच्च शिक्षा निदेशालय को मंजूरी दी जा चुकी है। निदेशालयों में पदों का सत्यापन चल रहा है। यह काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा जाएगा और अधियाचन मिलने के बाद आयोग की ओर से विज्ञापन जारी कर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। ०० २७३ चयनितों को नियुक्ति का इंतजार - विज्ञापन संख्या-४७ के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में समाजशास्त्र के २७३ पदों पर भर्ती के लिए यूपीएचईएससी अंतिम चयन परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज चुका है। चयनित अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। निदेशालय जल्द ही काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करने जा रहा है। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान चयनित अभ्यर्थियों से कॉलेज आवंटन के लिए विकल्प मांगे जाएंगे और इसके बाद उन्हें कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed