{"_id":"5d1132d88ebc3e762863d2cd","slug":"preparation-of-attachment-to-the-accused-madarsa-operator-city-news-ald24769063","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाडे़ के आरोपी मदरसा संचालक पर कुर्की की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाडे़ के आरोपी मदरसा संचालक पर कुर्की की तैयारी
विज्ञापन
symbolic
- फोटो : prayagraj
फर्जीवाड़े के आरोपी मदरसा संचालक पर कुर्की की तैयारी
चार महीने से फरार, कूटरचना-धोखाधड़ी के केस में नामजद
वाराणसी बम विस्फोट के आरोपी वलीउल्ला का है भाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली में फर्जीवाड़े के आरोपी मदरसा संचालक के खिलाफ पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। आरोपी चार महीने से फरार है, जिसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर मदरसे की जमीन बेचने समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज है। वह वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में आतंकी विस्फोट के आरोपी का सगा भाई है।
करेली पुलिस के मुताबिक, मनोहरदास की बगिया निवासी हाफिज मो. सईद ने फरवरी में कूटरचना, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में जीटीबी नगर करेली निवासी वसीउल्लाह समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 2008 में सालेहात एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी महमूदाबाद मदरसा के प्रबंधक/सचिव बनने के बाद उन्होंने पूर्व में तैनात वसीउल्लाह से अनुदानित रकम व हिसाब मांगा तो उन्हें धमकी दी गई। यही नहीं, 2012 में उनके जाली दस्तखत कर कूटरचित हलफनामा बनवाकर उनका इस्तीफा चिट फंड सोसाइटी को भेज दिया। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब आरोपी ने मदरसे की जमीन बेचनी शुरू की। विरोध पर बताया कि तुम इस्तीफा दे चुके हो। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले में दो नामजदगी गलत पाई गई। जबकि दो आरोपियों उम्मे हबीबा व फैज अहमद की गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक है। बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी वसीउल्ला फरार है। जिसके खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी। करेली इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। ऐसे में उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए जल्द ही न्यायालय में अर्जी दी जाएगी।
आरोपी के कार्यकाल में हुआ था मदरसा कांड
बता दें कि आरोपी वसीउल्लाह वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में आतंकी विस्फोट के आरोपी वलीउल्लाह का भाई है। यही नहीं उसके कार्यकाल में ही जनवरी 2007 में बहुचर्चित मदरसा कांड हुआ था। जिसमें मदरसे में रहने वाली दो छात्राओं से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। वादी की तहरीर में यह भी आरोप है कि वसीउल्लाह देशद्रोह के आरोप में 2001 में जेल जा चुका है।