फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for Mahakumbh: Stairs of VIP Qila Ghat ready, gift will be available soon

महाकुंभ की तैयारी : वीआईपी किला घाट की पक्की सीढि़यां बनकर तैयार, जल्द मिलेगी सौगात

Sun, 31 Mar 2024 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 06:05 PM IST
सार

संगम क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पक्के घाट पर बुजुर्गों के लिए भी अलग से सीढि़यां बनाई जाएंगी। किला घाट पर पक्के घाट का निर्माण किला से वीआईपी जेटी के पास किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ के बाद यानी अक्टूबर माह से पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
Preparation for Mahakumbh: Stairs of VIP Qila Ghat ready, gift will be available soon
संगम के वीआईपी घाट पर तैयार हो रहा पक्का घाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में गंगा का तट इस बार बदला नजर आएगा। पहली बार सुसज्जित किला घाट पर श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने का मौका मिलेगा। किला घाट का निर्माण 70 फीसदी पूरा हो चुका है। यह संगम से लगा पहला सौ मीटर लंबा पक्का घाट होगा। महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। काम अंतिम दौर में है।

विज्ञापन


पहला वीआईपी किला घाट जल्द ही संवर जाएगा। यहां 15 मीटर तलहटी के भीतर तक सिल्ट निकालकर पैचिंग की गई है। महाकुंभ से पहले गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम क्षेत्र का नजारा बदला नजर आएगा। सीढि़यां बनकर तैयार हो गई हैं। वहां आकर्षक चेंजिंग रूम के अलावा छतरियां भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


संगम क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पक्के घाट पर बुजुर्गों के लिए भी अलग से सीढि़यां बनाई जाएंगी। किला घाट पर पक्के घाट का निर्माण किला से वीआईपी जेटी के पास किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ के बाद यानी अक्टूबर माह से पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दशाश्वमेध मंदिर के सामने से पक्के घाट का निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से घाट बनाने के काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था दिन रात मशक्कत कर रही है, ताकि समय से काम पूरा कराया जा सके। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि संगम क्षेत्र को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब यहां पर झूला पार्क, फूड मार्केट बनने के साथ पक्के घाट का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह दशाश्वमेध घाट का भी निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed