फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for KP Trust elections through EVM-online, decision to make members for Rs 100 approved

KP Trust: ईवीएम-ऑनलाइन माध्यम से केपी ट्रस्ट के चुनाव की तैयारी, 100 रुपये में सदस्य बनाने के निर्णय को मंजूरी

Mon, 28 Oct 2024 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने कहा कि सदस्य बनने के लिए अब न्यूनतम आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई है सदस्यता फॉर्म भी अब केवल 50 रुपये में मिलेगा। वर्तमान में ट्रस्ट के 33514 सदस्य हैं लेकिन इन तमाम बदलावों से केपी ट्रस्ट का विस्तार और ताकत बढ़ेगी।

विज्ञापन
Preparation for KP Trust elections through EVM-online, decision to make members for Rs 100 approved
डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, अध्यक्ष केपी ट्रस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले समय में कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट के सदस्यों की संख्या लाखों में पहुंचने पहुंचने का अनुमान है, सो केपी ट्रस्ट का चुनाव भी बैलेट पेपर की जगह ईवीएम या ऑनलाइन माध्यम से कराए जाने की तैयारी है। रविवार को आयोजित ट्रस्ट की गवर्निंग कौंसिल की ऑनलाइन बैठक में 100 रुपये में सदस्य बनाए जाने पर भी अंतिम मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन


केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने कहा कि सदस्य बनने के लिए अब न्यूनतम आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई है सदस्यता फॉर्म भी अब केवल 50 रुपये में मिलेगा। वर्तमान में ट्रस्ट के 33514 सदस्य हैं लेकिन इन तमाम बदलावों से केपी ट्रस्ट का विस्तार और ताकत बढ़ेगी। सदस्यों की संख्या अब लाखों में पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


ऐसे में गवर्निंग कौंसिल ने निर्वाचन अधिकारी को अधिकार प्रदान कर दिए हैं कि आने वाले समय में ईवीएम या ऑनलाइन माध्यम से भी कराने का विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। ट्रस्ट के सदस्य देश-विदेश में हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान मतदान के लिए प्रयागराज आना पड़ता है और उन्हें असुविधा होती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया भी पारदर्शी होगी। बैठक का संचालन महामंत्री वीर कृष्ण श्रीवास्तव ने किया। एमएलसी केपी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने अध्यक्ष को बधाई दी। मंच पर उपाध्यक्ष वित्त गोपी कृष्ण श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 50 फीसदी सदस्यों की मंजूरी पर ही अविश्वास प्रस्ताव

केपी ट्रस्ट की गवर्निंग कौंसिल ने नियमों में बदलाव करते हुए अब 50 फीसदी सदस्यों की हस्ताक्षर सहित मंजूरी या बैठक में एक तिहाई सदस्यों की उपस्थिति पर ही अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रावधान लागू कर दिया है। इससे पूर्व 10 फीसदी सदस्यों की मंजूरी पर अविश्वास प्रस्ताव पारित किए जाने का प्रावधान था।

गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी में खुलेगी ट्रस्ट की शाखा

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश (एमपी) से कायस्थ समाज के लोगों ने उनसे संपर्क किया है। वे अपने-अपने राज्यों में केपी ट्रस्ट की शाखा खोलना चाहते हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

डायग्नोस्टिक सेंटर में सदस्यों को 50 फीसदी की छूट

अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने बताया कि केपी ट्रस्ट का डायोग्नोस्टिक सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें सदस्यों को 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके लिए सदस्यों को मेरे या किसी पदाधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं। आईडी कार्ड दिखाने पर उन्हें यह लाभ प्रदान किया जाएगा। बैठक के दौरान ब्लड बैंक खोले जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

‘कायस्थों को जोड़ने आया हूं, इसलिए टीपी सिंह की हुई वापसी’

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने कहा, ‘कायस्थ पाठशाला में कायस्थों को जोड़ने आया हूं, इसलिए कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह से जुड़े एक विवाद का निपटारा किया। उन्हें पाठशाला से 10 साल के लिए निष्कासित किया गया था, उस निर्णय को 14 फरवरी 2024 को मेरी अध्यक्षता में हुई बैठक में वापस लिया गया और टीपी सिंह की सदस्य पद पर बहाली हुई।

’ डॉ. सिन्हा ने कहा कि 31 मार्च 2024 को हुई बैठक में रमेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था कि पूर्व महामंत्री एसडी कौटिल्य और उनके सहयोगी कुलदीप नारायण श्रीवास्तव की सदस्यता समाप्त की जाए। डॉ. सिन्हा ने गवर्निंग कौंसिल से आग्रह किया कि दोनों की सदस्यता बरकरार रखी जाए।

विरोधी गुट ने की अलग बैठक, निर्णय मानने से इनकार

कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा के विरोधी गुट के सदस्य ऑनलाइन बैठक में शामिल नहीं हुए और उन्होंने ऑनलाइन बैठक में लिए गए निर्णयों को भी मानने से इनकार किया। विरोधी गुट के सदस्यों ने केपी इंटर कॉलेज परिसर में अलग से बैठक की।

विरोधी गुट की ओर से कहा गया कि डॉ. सुशील सिन्हा के खिलाफ सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसे रविवार को केपी कॉलेज में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने की। इसमें पूर्व अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष कुमार नारायण समेत एसडी कौटिल्य, सुमित श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, संचित निधि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed