{"_id":"65db26bee25f0577310317ee","slug":"preparation-domestic-and-commercial-power-lines-will-be-separate-survey-started-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : घरेलू और व्यवसायिक बिजली लाइन होंगी अलग-अलग, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : घरेलू और व्यवसायिक बिजली लाइन होंगी अलग-अलग, सर्वे शुरू
Sun, 25 Feb 2024 05:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 05:08 PM IST
सार
उपखंड अधिकारी अतुल गौतम व विनीत शुक्ला ने इस बाबत विभाग को सुझाव दिया था, ताकि लाइन के लोड को परिवर्तित किया जा सके। अधिकारियों का दावा है कि घरेलू व व्यावसायिक बिजली लाइनों के अलग-अलग हो जाने से फीडरों पर भी भार कम होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिजली की घरेलू और व्यावसायिक लाइन को अब अलग-अलग करने की तैयारी है। विद्युत महकमे की ओर से बिजली की चोरी पर लगाम लगाने और ओवरलोडिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह पहल की जा रही है। विभाग का दावा है कि इससे उपभोक्ताओं को भी बड़ा फायदा मिलेगा। उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही ट्रांसफार्मर के फुंक जाने या अन्य तकनीकी खराबी होने से दूसरी लाइन से बिजली की आपूर्ति भी बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी अतुल गौतम व विनीत शुक्ला ने इस बाबत विभाग को सुझाव दिया था, ताकि लाइन के लोड को परिवर्तित किया जा सके। अधिकारियों का दावा है कि घरेलू व व्यावसायिक बिजली लाइनों के अलग-अलग हो जाने से फीडरों पर भी भार कम होगा।
विज्ञापन
अधिक भार होने के चलते ट्रांसफार्मर में खराबी आती है और लाइन में भी फाल्ट होता है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली के संकट का सामना करना पड़ता है। विभाग की ओर से इस समय अनुरक्षण माह चल रहा है, ऐसे में एक-दो मोहल्ले में सर्वे कर इस योजना को लागू करने की तैयारी है। ताकि इसके परिणाम देखे जा सकें। सफल होने पर इन्हें अन्य बाजार वाले इलाकों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जोन प्रथम के मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि घरेलू व व्यवसायिक लाइनों को अलग-अलग करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सर्वे कराने के बाद इस कार्य को शुरू किया जा सकता है। इसके लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को उनके डिवीजन का सर्वे रिपोर्ट बनाने को निर्देशित किया गया है।