फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Youth on the road for employment, demand to issue recruitment advertisements on vacant posts

प्रयागराज : रोजगार के लिए सड़क पर उतरे युवा, रिक्त पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी करने की मांग

Sun, 31 Oct 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Youth on the road for employment, demand to issue recruitment advertisements on vacant posts
Prayagraj News : रोजगार के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बेरोजगार। - फोटो : प्रयागराज
प्रदेश के विभिन्न विभागों में पांच लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने, भर्तियों को चुनाव से पहले पूरा करने, हर युवा को गरिमापूर्ण रोजगार गारंटी जैसे मुद्दों पर युवा मंच के बैनर तले प्रतियोगी छात्रों ने रविवार को बालसन चौराहे पर प्रदर्शन किया। घंटों चले प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि प्रदेश में पांच लाख से अधिक और देश में तकरीबन 24 लाख पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकारें इन्हें भरने के बजाय अपनी कथित उपलब्धियों के प्रचार में लगीं हैं। जमीनी हकीकत एकदम अलग है। छात्रों ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार टीजीटी-पीजीटी के 27 हजार एवं एलटी ग्रेड के आठ हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, लेकिन विज्ञापन का अतापता नहीं है।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि भर्तियों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 16 नवंबर से बालसन चौराहे पर बेमियादी आंदोलन शुरू होगा। प्रदर्शन में युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह समेत ईशान, अनंत प्रकाश सिंह, करन सिंह परिहार, अनंत प्रताप सिंह, सुरेंद्र पांडेय, सुधाकर यादव, प्रवीण मौर्य, अश्विनी यादव, शैलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका आयोग अध्यक्ष का पुतला
प्रवेश पत्र जारी न हो पाने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के समर्थन में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग पर प्रदर्शन किया और आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका। एबीवीपी के महानगर मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि अब भी आयोग के पास वक्त है कि वह अपनी गलतियों को मान ले, जिससे छात्रों का भविष्य खराब न हो। अगर छात्रों को राहत नहीं मिली तो आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में आकाश, अभिषेक, हिमांशु, विनायक, अश्विनी, प्रदीप मौर्य आदि शामिल रहे।

भाषण प्रतियोगिता में आलोक अव्वल
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय और पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय शिलांग प्रतिभागियों के मध्य ‘सांस्कृतिक संरक्षण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिसमें पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय के आलोक सिंह अव्वल रहे। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अदिति दूसरे और पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय शिलांग के तरण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक के रूप में डॉ. रामकिंकर पांडेय एवं डॉ. जी गोपा कुमार मौजूद रहे।


बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सेंट कोलंबस स्कूल की ओर से राजापुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ईडू-कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न विषयों में नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य निधि शर्मा ने किया। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, शशि तिवारी, मधुलिका चतुर्वेदी, नीता, अक्षय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed