{"_id":"61db26c71a361152df67090f","slug":"prayagraj-youth-kidnapped-from-naini-found-chakghat-hands-and-feet-were-tied-with-rope","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नैनी से अपहृत युवक चाकघाट को मिले, रस्सी के बंधे थे हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नैनी से अपहृत युवक चाकघाट को मिले, रस्सी के बंधे थे हाथ-पांव
Sun, 09 Jan 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:47 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था तभी बाइक से पहुंचे दो लोग उसे जबरन अपने साथ लेते हुए और चाकघाट क्षेत्र में हाथ पैर बांधकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र थाना के मवैया गांव में रहने वाला एक युवक रविवार शाम को चाकघाट चौकी पुलिस को घायल अवस्था में मिला। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। चाकघाट चौकी की पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मवैया गांव निवासी रमा शंकर निषाद बताया। इसके बाद चाकघाट चौकी पुलिस ने युवक को शंकरगढ़ पुलिस को सौंप दिया। शंकरगढ़ पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को इसकी सूचना दी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस उसे अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था तभी बाइक से पहुंचे दो लोग उसे जबरन अपने साथ लेते हुए और चाकघाट क्षेत्र में हाथ पैर बांधकर छोड़ दिया। उसने गांव के ही कुछ लोगों पर अपने अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। उसका कहना है कि युवक जिसपर आरोप लगा रहा है उससे कुछ दिन पहले उसकी मारपीट हुई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही। युवक ने जिसपर आरोप लगाया है उनसे भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन