फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Youth beaten in front of police station, police is not aware

Prayagraj: थाने के सामने होती रही युवक की पिटाई, पुलिस को भनक नहीं

Tue, 02 Jun 2020 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Jun 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Youth beaten in front of police station, police is not aware
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

बदमाशों के हौसल इस कदर बुलंद हैं  कि अब वह थाने-चौकी के सामने भी अपनी दबंगई दिखाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग शाहगंज थाने के सामने एक युवक को पीटते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। 

विज्ञापन


जिस घटना से संबंधित वीडियो वायरल हुआ, वह 23 मई की बताई जा रही है। वीडियो में गढ़ीकला निवासी जैद पुत्र नादिर मोहम्मद को तीन युवक बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। जिनमें सफेद शर्ट व सफेद रंग का कुर्ता पहने दो युवक जैद को पकड़े हुए जबकि काले रंग का पठानी सूट पहना युवक उसे पीटता दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन

Prayagraj: Youth beaten in front of police station, police is not aware
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बीच-बीच में अन्य दोनों युवक भी उसे पीटते हैं। 35 सेकंड के इस वीडियो में पीड़ित को पकड़े हुए दिखाई दे रहे दो युवक उसे मारने के लिए अपने साथी को ललकारते हुए भी सुनाई पड़ रहे हैं। मार खाने के बाद युवक जब अपनी बाइक की ओर जाता है तो उसी समय शाहगंज थाने की बिल्डिंग भी दिखाई पड़ती है।

खास बात यह है कि 28 मई को पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में नासिर, साकिब, टीपू व फराज अहमद के खिलाफ मुकदमा भी शाहगंज थाने में दर्ज किया गया। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 10 हजार रुपये गुंडा टैक्स न देने पर चारों ने उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में शाहगंज एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि वीडियो कई महीने पुराना है।हालांकि यह पूछने पर कि एफआईआर में तो घटना 23 मई की बताई गई है तो उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।

जांच में वीडियो पुराना होने की बात सामने आई। यह भी पता चला है कि पीड़ित व आरोपी पक्ष दो अलग-अलग ग्रुप के हैं जिनमें अदावत चल रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। लेकिन घटना थाने के सामने हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed