फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Winter season in Sangamnagari due to the knock of icy winds

प्रयागराज : बर्फीली हवाओं की दस्तक से संगमनगरी में सर्दी का सितम

Sun, 12 Dec 2021 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 11:08 PM IST
सार

बर्फीली हवाओं ने संगमनगरी में ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को गलन की वजह से लोग थर-थर कांपते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 23.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Winter season in Sangamnagari due to the knock of icy winds
मौसम - फोटो : demo pic

विस्तार

न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से संगमनगरी में सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। हिमालय की तराई में बर्फवारी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वांचल में किसी भी समय बारिश भी होने की आशंका है। ऐसा हुआ तो फिर प्रयागराज हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में आ जाएगा। 

विज्ञापन


बर्फीली हवाओं ने संगमनगरी में ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को गलन की वजह से लोग थर-थर कांपते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 23.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे ठंड में इजाफा हो गया। दिन में आसमान बादल भी छाए रहे। इससे सूर्यदेव के ताप का भी असर न के ही बराबर रहा। पछुआ हवा के झोंके से वातावरण में सिहरन बढ़ गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। आने वाले दो से चार दिनों के बीतर न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। उनकी मानें तो भूमध्य सागर से चले पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब पखवारे भर के भीतर कभी भी बेमौसम बारिश हो सकती है। इससे संगमनगरी दांत कंपाने वाली ठंड की चपेट में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी की वजह से ठंड हवाओं ने पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। इस वजह से मौसम सर्द हो गया है। यह वजह है कि सुबह-शाम के साथ दिन में भी गलन की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed