फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj will also have direct rail connectivity with Kashmir Valley, discussions are going on regarding the

Railway : कश्मीर घाटी से भी होगा प्रयागराज का सीधा रेल संपर्क, समय सारिणी पर चल रहा है मंथन

Mon, 16 Jun 2025 05:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 05:20 AM IST
सार

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के बीच कश्मीर की वादियों से गुजरती वंदे भारत एक्सप्रेस के तमाम वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल है। प्रयागराज के भी लोग इन वीडियो को पसंद करने के साथ शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Prayagraj will also have direct rail connectivity with Kashmir Valley, discussions are going on regarding the
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के बीच कश्मीर की वादियों से गुजरती वंदे भारत एक्सप्रेस के तमाम वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल है। प्रयागराज के भी लोग इन वीडियो को पसंद करने के साथ शेयर भी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रयागराज के लोगों को इस तरह के वीडियो शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि कश्मीर घाटी से प्रयागराज के सीधी रेल संपर्क की तैयारी शुरू हो गई है। प्रयागराज से ही लोग ट्रेन में बैठकर कश्मीर की वादियों का दीदार कर सकेंगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संगम नगरी के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से उधमपुर के शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन श्रीनगर तक बढ़ाया जा सकता है। इसे लेकर उत्तर मध्य रेलवे के साथ रेलवे बोर्ड में मंथन शुरू हो गया है। बता दें कि पिछले दिनों ही पीएम मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

विज्ञापन


इस ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद देश के बाकी अन्य हिस्सों से कश्मीर घाटी को जोड़ने पर मंथन शुरू हो गया है। जम्मू में उत्तर रेलवे का छठा रेल मंडल बनने के बाद अब सूबेदारगंज से शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस को श्रीनगर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके प्रस्तावित समय पर उत्तर रेलवे के साथ उत्तर मध्य रेलवे में मंथन भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर एक्सप्रेस को मिलेगा एक और रेक, तभी होगा विस्तार

उधमपुर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को सूबेदारगंज से एवं वापसी में शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को संचालित होती है। अभी ट्रेन के एक रेक से ही इसका आवागमन हो रहा है। श्रीनगर तक चलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे को एक और रेक की दरकार है। उसी के बाद इसका विस्तार होगा। वर्तमान में इस ट्रेन का यहां से इसका संचालन शाम 4.10 बजे हो रहा है।

चर्चा है कि इसे दोपहर 3.00 बजे यहां से चलाया जाएगा। निर्धारित ठहराव पर रुकते हुए ट्रेन अगले दिन शाम चार बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में श्रीनगर से इसका संचालन सुबह दस बजे किए जाने की तैयारी है जो अगले दिन सुबह 11.30 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। हालांकि रेलवे की ओर से अभी अधिकृत रूप से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है।

इन स्टेशनों पर है उधमपुर का ठहराव
 

फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, खुर्जा जंक्शन, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियान, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी।
 

निकट भविष्य में श्रीनगर तक कुछ ट्रेनों का विस्तार तो होना है लेकिन वह कौन सी ट्रेनें होंगी उसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed