फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather Update: Weather worsens in Prayagraj, rain, thunderstorms

प्रयागराज में मौसम की बिगड़ी चाल, बारिश, आंधी-तूफान

Wed, 06 May 2020 11:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Weather Update: Weather worsens in Prayagraj, rain, thunderstorms
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रात में आंधी पानी के बाद मंगलवार को दिन में तेज धूप खिली। शाम को अचानक बादलों ने डेरा जमाया। 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के बाद कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। शहर में कई जगहों पर सड़कों पर लगाई गई बैरिकेडिंग पलट गई। कहीं तार टूटे तो कुछ इलाकाें में पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं। मौसम में उठापटक आगे भी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आंधी संग बारिश की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


सोमवार आधी रात अचानक बिगड़े मौसम ने तेजी से बढ़ रहे पारे पर ब्रेक लगाया। करीब 50 से 55 किलोमीटर की रफ्तार से आई आंधी ने टीन छप्पर उड़ा दिए। बिजली की कड़कड़ाहट के बीच करीब 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हर तरफ पानी ही पानी दिखा। मंगलवार सुबह बादलों के उड़ जाने से मौसम साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी में हवाएं तो राहत दे रही थीं, लेकिन तेज धूप बाहर निकले लोगों के शरीर पर चुभती रही। 

विज्ञापन

Prayagraj Weather Update: Weather worsens in Prayagraj, rain, thunderstorms
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दिन में तेज धूप के बाद शाम करीब पांच बजे बादलों की धमाचौकड़ी ने मौसमी उठापटक के संकेत दिए। आधे ही घंटे में काली घटाएं करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आए आंधी तूफान में फंसी रहीं। हवाओं का कहर थमा तो गरज चमक के साथ पड़ी बौछारों ने लोगों को करीब दो घंटे तक कई टुकड़ों में भिगोया। बारिश का असर रहा कि मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक रात में कुछ राहत मिल सकती है। 

Prayagraj Weather Update: Weather worsens in Prayagraj, rain, thunderstorms
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसका असर तापमान पर भी पड़ा है। अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही करीब तीन डिग्री लुढ़ककर 36.7 डिग्री से 33.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब चार डिग्री गोता लगाते हुए 24.3 डिग्री से 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब सवा महीने में पहली बार आर्द्रता उच्चतम स्तर पर सौ फीसदी रही। 
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और स्थानीय चक्रवात के प्रभाव से अभी आंधी-बारिश के आसार बने हैं। दिन में धूप खिलेगी लेकिन बादलों की धमाचौकड़ी से धूप छांव की स्थिति रहेगी। 

विज्ञापन

Prayagraj Weather Update: Weather worsens in Prayagraj, rain, thunderstorms
prayagraj news - फोटो : prayagraj

आंधी की चपेट में आकर दीवार ढही, बुजुर्ग की मौत

धूमनगंज के झलवा स्थित दादनपुर गांव में मंगलवार शाम दीवार गिरने से बुजुर्ग अंगद सिंह की मौत हो गई। 72 वर्षीय अंगद सिंह का विवाह नहीं हुआ था। वह अपनी बहन-बहनोई के साथ विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के पास स्थित दादनपुर गांव में रहते थे। मंगलवार शाम 5.30 बजे के करीब वह मोहल्ले में ही कहीं जा रहे थे। इसी दौरान आंधी की चपेट मे आने से मोहल्ले स्थित घर की दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आकर अंगद दब गए। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन जब तक बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed