प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम : संगमनगरी में रात में बढ़ेगी ठंड, सात दिन में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:50 PM IST
सार
प्रयागराज में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सात दिनों में रात का पारा दो से तीन डिग्री और गिर सकता है।
विज्ञापन
प्रयागराज का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।