फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather News: Temperature expected to drop with dense fog from Sunday

Prayagraj Weather News : रविवार से घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट के आसार, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

Sat, 14 Jan 2023 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 10:32 PM IST
सार

अगले तीन-चार दिन कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा है। पश्चिमी विक्षोभ एवं बर्फीली हवाओं का दबाव बढ़ने से घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट के आसार बन गए हैं। ऐसे में रात का तापमान एक बार फिर पांच डिग्री तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Prayagraj Weather News: Temperature expected to drop with dense fog from Sunday
Prayagraj News : मौसम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले तीन-चार दिन कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा है। पश्चिमी विक्षोभ एवं बर्फीली हवाओं का दबाव बढ़ने से घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट के आसार बन गए हैं। ऐसे में रात का तापमान एक बार फिर पांच डिग्री तक पहुंचने की बात कही जा रही है। शाम से चल रही हवाओं ने इसका संकेत भी दे दिया। शनिवार को भी दिन में अच्छी धूप निकली और दिन में पारा 27 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया। हालांकि बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन हवाओं ने उन्हें उड़ा दिया। न्यूनतम तापमान भी 11.2 डिग्री रहा लेकिन रविवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन


बर्फीली पश्चिमी हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपने आगोश में ले लिया है। इसका असर प्रयागराज पर भी पड़ने की बात कही जा रही है। चूंकि यहां दो दिनों से अधिक तापमान है। ऐसे में पश्चिमी हवाओं के दबाव की वजह से घने कोहरे के आसार बन गए हैं। इसका असर शनिवार की रात में ही दिखने लगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर एचएन मिश्रा का कहना है कि शीतलहर का प्रभाव प्रयागराज पर भी पड़ सकता है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

भूगोल विभाग के प्रोफेसर एआर सिद्दीकी का कहना है कि  पहाड़ों पर रुक-रुककर लगातार बर्फबारी जारी है। इसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, तापमान में बहुत अधिक गिरावट के आसार नहीं हैं। उनका कहना है कि दो-तीन दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके बाद कुछ हद तक मौसम साफ होगा।

अधिकतम तापमान            27.0
न्यूनतम तापमान            11.2
सूर्योदय                6.50
सूर्यास्त                17.32
000
पूर्वानुमान - रविवार को छह से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की उम्मीद है। देर सुबह तक घने कोहरे के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed