फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: Melting increased after rain, no sunshine throughout the day

Prayagraj Weather :  बारिश के बाद बढ़ी गलन, दिन भर नहीं हुए धूप के दर्शन, दो दिन बाद निकल सकती है धूप

Thu, 04 Jan 2024 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 01:17 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बर्फीली हवाओं के झोंके से लोग ठिठुरते देखे गए। दिन भर भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। एक दिन पहले बुधवार को हुई बारिश का असर सड़कों और मुहल्लों मेें देखा गया। कोहरा दिन भर छाया रहा। कहीं ज्यादा तो कहीं कम दृश्यता रही। ट्रेन और हवाई जहाज का संचालन गड़बड़ा गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj Weather: Melting increased after rain, no sunshine throughout the day
बृहस्पतिवार को शहर में दिन भर धुंध छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए। गलन और तेज बढ़ गई है। दिन भर लोग अलाव के सामने खड़े दिखे। मौसम का मिजाज अभी दो दिनों तक इसी तरह रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सात जनवरी को आसमान साफ हो सकता है और धूप के दर्शन हो सकते हैं। तब तक इसी तरह ठंड का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन





विज्ञापन




सर्दी और गलन से परेशान शहरवासी बृहस्पतिवार को भी ठिठुरते रहे। रात में हल्की बूंदाबांदी का असर दिखा। घने कोहरे के साथ ही दिन की शुरुआत हुई और दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। एक दिन पहले हुई बारिश का असर शहर की सड़कों और गलियों पर साफ दिखा। आवागमन में लोगों को परेशानियों का का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से जारी गलन और सर्द हवाओं के दौर के बीच बुधवार को बारिश हुई। इस दौरान शहर के ज्यादातर स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की तरफ से पिछले कई दिनों से बारिश की आशंका जताई जा रही थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि अचानक हुई बारिश के पीछे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी से उठ रहीं नम हवाओं और पहाड़ों से आ रहीं हवाओं का टकराना है। जहां दोनों हवाएं जहां टकराती हैं, वहां ट्रप लाइन बनाती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में बारिश होती है। आने वाले दो दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने के आसार हैं। उसके बाद लोगों को बेमौसम बारिश से राहत मिल सकती है। इसके बाद एक बार फिर से लोगों को बर्फीली हवाओं और गलन का सामना करना पड़ेगा।

Prayagraj Weather: Melting increased after rain, no sunshine throughout the day
माघ मेले में अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

इधर, अचानक हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसके कारण सड़क से गुजरने में भी लोगों को दिक्कत हुई। बारिश के कारण विभिन्न विभागों में भी कर्मचारियों की संख्या कम रही। बाजारों में भी पूरे दिन रोज के मुकाबले सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं, शाम होते-होते गलन ने एक बार फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। वहीं, मौसम विभाग ने पांच जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है।

सभी बोर्ड के स्कूल छह जनवरी तक बंद

बेमौसम बारिश और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सभी बोर्ड के विद्यालयों को छह जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में डीआईओएस पीएन सिंह की तरफ से जिले में संचालित विभिन्न बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिया गया है कि जिलाधिकारी के आदेश पर सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में छह जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस दौरान विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और शासकीय कार्य का संपादन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed