Prayagraj Weather : भगवान सूर्य के नहीं हुए दर्शन, सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश, खुशुनमा हुआ मौसम
सुबह बारिश की वजह से मौसम खुशगवार हो गया। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 तक पहुंच गया।थोड़ी देर की बारिश से ही जगह-जगह जल जमाव हो गया। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को सुबह सात बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो जाने से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। बारिश शुरू हो जाने के कारण तापमान में गिरावट आ गई। कई दिनों से धूप की लुकाछिपी का खेल चल रहा है। मंगलवार को भी रुक-रुककर बरसात होती रही। इसके चलते तापमान कुछ बढ़ गया था, लेकिन बुधवार को सुबह से ही बरसात शुरू हो जाने के कारण तापमान में काफी गिरावट आ गई। दिन में ग्यारह बजे तक रुक -रुककर कई बार झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों और गलियों में पानी भर गया। बीच बीच में धूप निकल जाने के कारण उमस फिर होने लगती है।
अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट
सुबह बारिश की वजह से मौसम खुशगवार हो गया। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 तक पहुंच गया।थोड़ी देर की बारिश से ही जगह-जगह जल जमाव हो गया। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुब स्कूल और दफ्तर जाने वालों को जहां तहां खड़े होकर बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा। बड़ी संख्या में बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। यही स्थिति दफ्तरों की भी रही।
मंगलवार और बुधवार की बारिश से लाउदर रोड, बालसन चौराहा, पत्रिका मार्ग, अल्लापुर, राजापुर, बेली व म्योराबाद की तरफ बारिश हुई। थोड़ी देर की बारिश ने ही शहर में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। वहीं मौसम के जानकारों ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में गिरावट का अनुमान है। वहीं इस हफ्ते शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।