{"_id":"695a6a564b0d5329eb031479","slug":"prayagraj-weather-cold-winds-are-changing-their-mood-the-cold-will-increase-further-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Weather : मिजाज बदल रहीं सर्द हवाएं, अभी और बढ़ेगी ठंडी, तेजी से गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Weather : मिजाज बदल रहीं सर्द हवाएं, अभी और बढ़ेगी ठंडी, तेजी से गिरेगा तापमान
Sun, 04 Jan 2026 06:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:55 PM IST
सार
मौसम के लिहाज से अगले पांच दिन बेहद अहम हैं। अभी तापमान में मामूली वृद्धि है और सर्द पछुआ हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोहरा घना ही रहेगा और बादलों की आवाजाही भी संभावित है।
विज्ञापन
माघ मेले में अलाव तापते साधु-संत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम के लिहाज से अगले पांच दिन बेहद अहम हैं। अभी तापमान में मामूली वृद्धि है और सर्द पछुआ हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोहरा घना ही रहेगा और बादलों की आवाजाही भी संभावित है। इस दौरान तापमान में गिरावट के आसार हैं। ऐसा होने पर लुढ़का पारा ठिठुरन बढ़ाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को दिन भर सूरज नहीं दिखा। कुछ इलाकों में आज सुबह बूंदाबांदी हुई। सुबह कोहरा हटा तो सर्द हवाओं संग धुंध छाई रही। बादलों की वजह से सूरज देव नहीं दिखे। अवकाश के दिन लोग घरों में रहे लेकिन सर्दी की वजह से बाहर निकलने से कतराए।
विज्ञापन
दिन का अधिकतम तापमान मामूली अंतर से कम होकर 17 डिग्री और रात का न्यूनतम पारा सर्द हवाओं के चलने के बाद भी करीब दो डिग्री सेेल्सियस उछला लेकिन सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। वातावरण में नमी का स्तर 97 फीसदी रहा। मौसम विज्ञानी इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हुआ है लेकिन पुरवा हवाएं गतिशील हैं। इस वजह से तापमान में कमी हो सकती है।
विज्ञापन