फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: VVPAT slip found in the box near the counting strong room

प्रयागराज : मतगणना स्ट्रांग रूम के पास बॉक्स में मिली वीवी पैट पर्ची, सपाइयों ने किया हंगामा

Wed, 09 Mar 2022 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 10:40 PM IST
सार

मुंडेरा मंडी परिसर में मौजूद सपा कार्यकर्ता निर्मला यादव का कहना था कि स्ट्रांग रूम के बाहर एक व्यक्ति बाक्स लेकर जा रहा था। टोके जाने पर वह बाक्स छोड़कर भाग गया। वहीं ऋचा सिंह का कहना है कि यह बक्सा आरओ के पास था। खोले जाने पर उसमें फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की पर्चियां मिली।

विज्ञापन
Prayagraj: VVPAT slip found in the box near the counting strong room
Prayagraj News : मतगणना केंद्र के बाहर वीवीपैट की पर्ची दिखाते सपा प्रत्याशी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मतगणना स्थल पर बुधवार को एक बॉक्स में वीवी पैट पर्ची मिलने से बृहस्पतिवार को काफी हंगामा हुआ। मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिमी से सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह ने रात में कंट्रोल रूम बंद होने तथा वहां किसी के न होने की भी निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

विज्ञापन




मुंडेरा मंडी परिसर में मौजूद सपा कार्यकर्ता निर्मला यादव का कहना था कि स्ट्रांग रूम के बाहर एक व्यक्ति बाक्स लेकर जा रहा था। टोके जाने पर वह बाक्स छोड़कर भाग गया। वहीं ऋचा सिंह का कहना है कि यह बक्सा आरओ के पास था। खोले जाने पर उसमें फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की पर्चियां मिली।
विज्ञापन




इसके बाद सपाइयों ने विरोध शुरू कर दिया। इस तरह की सूचना मिलने के बाद सपा के अन्य प्रत्याशी, कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में अलग-अलग दलों के समर्थक पहुंच गए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी भाजपा के मंत्रियों के दबाव में परिणाम को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्हाेंने निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराने की मांग की। ऋचा सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मंगलवार की रात में निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम बंद मिला। स्क्रीन भी बंद था। उन्होंने निर्वाचन आयोग से भी इसकी शिकायत की।

Prayagraj: VVPAT slip found in the box near the counting strong room
Prayagraj News : वीवीपैट की पर्ची दिखाते प्रत्याशी। - फोटो : प्रयागराज

सपा नेताओं ने जताई धांधली की आशंका

सपा की ओर से मतगणना के प्रभारी नियुक्त पूर्व मंत्री रामआश्रय विश्वकर्मा एवं केके गौतम ने भी मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि भाजपा अधिकारियों के माध्यम से परिणाम को अपने पक्ष में करवाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अन्य जिलों में भी गड़बड़ी शिकायतें आई हैं।




सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मतगणना में गड़बड़ी हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। वहीं डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि मुंडेरा मंडी परिसर में मिले बाक्स में वीवी पैट पर्ची थी, जिसे प्रत्याशियों की सूची एवं क्रम निर्धारण के लिए तैयार किया गया था। इससे मतगणना या मतदान से कोई संबंध नहीं है। निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के सामने यह बात स्पष्ट कर दी है। सभी लोग संतुष्ट भी हैं।

Prayagraj: VVPAT slip found in the box near the counting strong room
Prayagraj News : प्रयागराज के सपा प्रत्याशी। - फोटो : प्रयागराज

सपा प्रभारियों की नियुक्ति संग बनाई टीम
मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए सपा ने हर जिले में प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। प्रयागराज के लिए राम आसरे विश्वकर्मा और केके गौतम को मतगणना प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा हर विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।



प्रभारियों ने बुधवार को बैठक कर मतगणना की प्रक्रिया समझाई। साथ ही कार्यकर्ताओं को हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा। प्रभारियों की निगरानी में कार्यकर्ताओं की टीम ने स्ट्रांग रूम के आसपास डेरा लाड रखा है। वहीं जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने पदाधिकारियाें से मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी पहुंचने की अपील की।



अफसरों के वाहन संग पानी के टैंकर की भी जांच
मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताने वाले सपा कार्यकर्ताओं की मुंडेरा मंडी परिसर में जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रही। प्रत्याशियों ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अफसरों के वाहनों की भी जांच की। उन्होंने परिसर में जाने वाले अन्य सभी तरह के वाहन, पानी के टैंकर आदि की भी जांच की। इसके बाद ही वे अफसरों तथा वाहनों को प्रवेश दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed