{"_id":"62aa143093aed03c781408b7","slug":"prayagraj-violence-the-matter-of-keeping-javed-s-wife-in-custody-reaches-the-women-s-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj violence : महिला आयोग तक पहुंचा जावेद की पत्नी को हिरासत में रखने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj violence : महिला आयोग तक पहुंचा जावेद की पत्नी को हिरासत में रखने का मामला
Wed, 15 Jun 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:47 PM IST
सार
पत्नी परवीन फातिमा की ओर महिला आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि उन्हें और उनकी बेटी सुमैया फातिमा को पुलिस ने आधीरात को गैर कानूनी तौर पर घर से उठाकर थाने में 36 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मुख्य अभियुक्त जावेद पंप की पत्नी और बेटी को हिरासत में लिए जाने का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि मामले में आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
पत्नी परवीन फातिमा की ओर महिला आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि उन्हें और उनकी बेटी सुमैया फातिमा को पुलिस ने आधीरात को गैर कानूनी तौर पर घर से उठाकर थाने में 36 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा। कहा गया कि महिला के सम्मान और निजता की रक्षा हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 46 (4) के अंतर्गत प्रावधान किया गया है कि सूर्यास्त के बाद किसी महिला को न तो गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और न ही थाने लाया जाएगा।
विज्ञापन
धारा 160 में यह प्रावधान है कि महिला से बयान उसके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उसके घर पर लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी नंदिनी सुंदर के केस में फैसला दिया है कि महिला को रात में थाने में नहीं ले जा सकते। इन दोनों महिलाओं के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है। इसके बावजूद थाने लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और बदसलूकी की गई। अधिवक्ता मंच की संयोजक स्मृति कार्तिकेय ने कहा कि शिकायत का संज्ञान लेकर महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक से विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन