फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj violence: mastermind javed pump sent to deoria jail, jail of many more accused also changed

prayagraj violence : मास्टरमाइंड जावेद पंप को भेजा गया देवरिया जेल, कई और आरोपियों की भी जेल बदली

Sun, 19 Jun 2022 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 07:22 PM IST
सार

अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद जबरदस्त बवाल हुआ था। पुलिस पर पथराव, बमबाजी के साथ ही आगजनी भी हुई थी। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने जावेद व अहमद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
prayagraj violence: mastermind javed pump sent to deoria jail, jail of many more accused also changed
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई। मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद समेत 10 बंदियों की जेल रविवार को बदल दी गई। इनमें बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अहमद अली भी शामिल हैं। इन सभी को प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में स्थित जेलों में भेज दिया गया। अफसरों का कहना है कि प्रशासनिक आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन



अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद जबरदस्त बवाल हुआ था। पुलिस पर पथराव, बमबाजी के साथ ही आगजनी भी हुई थी। इसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने जावेद व अहमद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में 95 अन्य आरोपी भी जेल भेजे गए। सभी क्रेंद्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध किए गए थे। इनमें से 10 बंदियों की जेल रविवार को बदल दी गई। इन सभी का गैरजनपद की जेलों में स्थानांतरण कर दिया गया। इनमें बड़ी मस्जिद के पेश इमाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

जावेद का नया ठिकाना अब देवरिया जेल
अटाला बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद का नया ठिकाना अब देवरिया जेल बन गया है। उसे सुबह ही नैनी जेल से ले जाकर देवरिया जेल में दाखिल करा दिया गया। उधर पेश इमाम अहमद अली को कानपुर नगर, फैज खान को गौतम बुद्ध नगर, मो. परवेज को फतेहगढ़, फैजान को बुलंदशहर, साहब उर्फ मो. अहमद को अलीगढ़, इमरान अहमद को आगरा और आरिफ अली को झांसी जनपद की जेल में भेजा गया है। इनके अलावा दो अन्य बंदियों को भी गैरजनपद की जेलों में स्थानांतरित किया गया है।


प्रशासनिक आधार पर 10 बंदियो की जेल बदली गई है। उन्हें संबंधित जेलों में दाखिल करा दिया गया है। - पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक


जानकारी मिली थी कि अटाला बवाल के कुछ आरोपी जेल के भीतर रहकर भी गड़बड़ी फैला सकते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन केमाध्यम से उनकी जेल बदले जाने की संस्तुति की गई थी। इसी के तहत यह कार्रवाई हुई। - अजय कुमार, एसएसपी

पोस्टर से चिह्नित छह आरोपी भेजे गए जेल
उधर अटाला बवाल के मामले में पोस्टर से चिह्नित किए गए छह आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। एक दिन पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इनके नाम इस प्रकार से हैं।
1- अब्दुल रसीद निवासी हटिया, मुट्ठीगंज
2- मो. अरमान निवासी मुन्ना मस्जिद, करेली 
3- एकलाख अली निवासी करेली
4- आतिफ अहमद निवासी गौसनगर करेली
5- जकी अहमद, अबूबकरपुर, करेली
6- अब्दुल रहमान निवासी अतरसुइया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed