{"_id":"62ab83bb5e20a27b496a1bb4","slug":"prayagraj-violence-campaign-on-social-media-to-rebuild-master-mind-javed-s-house-daughter-said-no-such-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj violence : मास्टर माइंड जावेद का घर दोबारा बनवाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान, बेटी ने कहा- ऐसी कोई जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj violence : मास्टर माइंड जावेद का घर दोबारा बनवाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान, बेटी ने कहा- ऐसी कोई जानकारी नहीं
Fri, 17 Jun 2022 12:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:55 AM IST
सार
जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी आफरीन फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है। इसमें जावेद की पत्नी के हवाले से कहा गया है कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि हमारे घर के दोबारा निर्माण के लिए कुछ लोगों ने रकम जमा करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटाला बवाल के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद का घर गिराए जाने के बाद चर्चा है कि उनके घर के दोबारा निर्माण के लिए रकम जमा की जा रही है। हालांकि जावेद के परिजनों का साफ कहना है कि ऐसे किसी भी अभियान से उनका लेना-देना नहीं है। ऑनलाइन या ऑफलाइन चल रहे ऐसे किसी भी अभियान के लिए परिवार की सहमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी आफरीन फातिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है। इसमें जावेद की पत्नी के हवाले से कहा गया है कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि हमारे घर के दोबारा निर्माण के लिए कुछ लोगों ने रकम जमा करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
साथ ही कई लोगों ने फंड जमा करने के लिए आगे आने की इच्छा जताई है। मैं अपने परिवार की तरफ से स्पष्ट करना चाहती हूं कि हमने ऐसे किसी भी अभियान के लिए सहमति नहीं दी है। ऐसा कोई भी अभियान परिवार की इच्छा के खिलाफ है। यह भी कहा कि मैं और मेरा पूरा परिवार अपने पति पर पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों के खिलाफ डटकर लड़ाई लडेंगे।
विज्ञापन