prayagraj violence : बवाल में चिन्हित अन्य लोगों के घरों पर भी जल्द चलेगा बुलडोजर
रविवार को जेके आशियाना में जावेद के घर पर हुई कार्रवाई की दहशत पूरे इलाके में देखने को मिली। सुबह से ही करेली के जेके आशियाना इलाके में पुलिस और पीएसी के जवानों की सक्रियता बढ़ने लगी थी। इसी से लोगों को कार्रवाई का अंदेशा होने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को अटाला में हुए बवाल के बाद से ही प्रशासन की सख्ती दिखने लगी है। प्रशासन के निर्देश पर पीडीए की ओर से बवाल में शामिल 40 लोगों के मकानों को चिन्हित करके उनकी सूची तैयार की गई है। पीडीए अधिकारियों का कहना है कि आदेश मिलने के बाद इन मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
रविवार को जेके आशियाना में जावेद के घर पर हुई कार्रवाई की दहशत पूरे इलाके में देखने को मिली। सुबह से ही करेली के जेके आशियाना इलाके में पुलिस और पीएसी के जवानों की सक्रियता बढ़ने लगी थी। इसी से लोगों को कार्रवाई का अंदेशा होने लगा। दोपहर 12 बजे तक पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। पीएसी और पुलिस के जवानों ने जावेद के घर जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया। इसके अलावा पूरे करेली में भारी पुलिस बल तैनात रहा। हूटर बजाती गाड़ियों की आवाज पूरे दिन इलाके में गूंजती रही।
लोगों में दहशत का आलम ऐसा रहा कि उन्होंने खुद को घरों में ही कैद कर लिया। जावेद के मकान से करीब 500 मीटर दूर स्थित लोगों से उसके बारे में पूछने पर लोगों से कुछ भी जानने से इनकार कर दिया। लोगों ने यहां तक कह दिया कि उसको जानते ही नहीं है। उधर दूसरी ओर पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि चिन्हित किए गए लोगों के मकानों की जांच पूरी की जा चुकी है। बस शासन के निर्देश का इंतजार है। आदेश आते ही उनके मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
इन बिंदुओं पर हुई है जांच
- मकान का नक्शा पास है या नहीं
- नक्शे के विपरीत मकान तो नहीं बना है
- नक्शे और मानक के अनुसार मकान की ऊंचाई है या नहीं
- कितने मंजिल का नक्शा पास था
- मकान के बाहर कब्जा करके तो निर्माण नहीं हुआ है
घरों से मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे लोग
रविवार को जब जावेद का घर जमींदोज किया जा रहा था तो लोग अपने मकान की छतों और खिड़कियों से ध्वस्तीकरण कार्रवाई का वीडियो बना रहे थे। महिलाएं भी अपने घरों की खिड़कियों से पूरी कार्रवाई को देखती रहीं। कुछ लोगों ने कार्रवाई स्थल पर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और पीएसी के जवानों ने उन्हें लौटा दिया।