{"_id":"62321170b929577c410d49e4","slug":"prayagraj-two-soldiers-suspended-for-extorting-five-thousand-from-woman-allahabad-news-ald328874989","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महिला से पांच हजार ऐंठने में दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महिला से पांच हजार ऐंठने में दो सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से पांच हजार ऐंठने में दो सिपाही सस्पेंड
रुपये वसूलने के आरोपी ने पूछताछ में उगला राज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पुलिस की ओर से बरामद मोबाइल फोन देने के लिए महिला से पांच हजार रुपये ऐंठने के मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। इस मामले में दोनों की संलिप्तता की बात तब सामने आई जब महिला से रुपये लेने वाले उसके रिश्तेदार से कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने ही बताया कि सिपाही बलवंत यादव व हिमांशु यादव के कहने पर उसने रुपये वसूले। उधर निखिल से पूछताछ तीसरे दिन भी जारी रही। लेकिन देर रात तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
इस मामले में एक दिन पहले ही पुलिस ने नैनी निवासी निखिल गौड़ को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक, उसने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हिमांशु उसका परिचित है। उसके माध्यम से ही वह सर्विलांस टीम में तैनात बलवंत यादव से मिला। फिर दोनों के कहने पर गीता से रुपये वसूले। दरअसल दोनों नेमहिला के मोबाइल फोन की लोकेशन पश्चिम बंगाल के मालदा में बताई थी। साथ ही इसे बरामद करने के लिए पांच हजार रुपयों की मांग भी की।
यह था मामला
जिला पुलिस की सर्विलांस टीम ने 12 मार्च को 80 मोबाइल बरामद किए थे। यह वह मोबाइल थे जो अलग-अलग स्थानों से चोरी या गुम हुए थे। जिनके संबंध में उनके मालिकों की ओर से रिपोर्ट थाने में लिखाई गई थी। मामला गुडवर्क का था तो इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई। साथ ही उन लोगों को भी बुलाया गया, जिनके मोबाइल बरामद हुए और उन्हें इसे वापस दिया जाना था। इसी दौरान एक चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब नैनी निवासी गीता गौड़ ने बताया कि बरामद फोन देने के लिए उससे पांच हजार रुपये लिए गए। उसने यह भी बताया था कि रुपये उसके रिश्तेदार निखिल ने लिए, जिसने कहा था कि उसे रुपये पुलिस को देने हैं। इसके बाद ही पुलिस ने निखिल को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ में पूरा राज खुला।
विज्ञापन
निखिल से पूछताछ में दो सिपाहियों के नाम आए हैं। यह बात सामने आई है कि महिला से रुपये ऐंठने के मामले में उनकी भी संलिप्तता थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दे दिया गया है।
- अजय कुमार, एसएसपी