फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two BA students drowned in Sangam, search continues, went with three friends, drowned while taking

प्रयागराज : बीए के दो छात्र संगम में डूबे, तलाश जारी, तीन दोस्तों संग गए थे, नहाते वक्त गहराई में जाने से डूबे

Sat, 22 Apr 2023 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 12:51 AM IST
सार

दारागंज में नहाने गए बीए के दो छात्र शुक्रवार शाम संगम में डूब गए। इनमें अमन वर्मा और संदीप गुप्ता शामिल हैं। दोनों तीन अन्य दोस्तों संग संगम स्नान को गए थे और वहीं हादसा हो गया। हालांकि देर शाम तक तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Prayagraj: Two BA students drowned in Sangam, search continues, went with three friends, drowned while taking
दो छात्र डूबे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दारागंज में नहाने गए बीए के दो छात्र शुक्रवार शाम संगम में डूब गए। इनमें अमन वर्मा और संदीप गुप्ता शामिल हैं। दोनों तीन अन्य दोस्तों संग संगम स्नान को गए थे और वहीं हादसा हो गया। हालांकि देर शाम तक तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। अमन सुल्तानपुर के चुरमा जबकि संदीप विरैता का रहने वाला है। दोनों बघाड़ा में किराये पर रहते हैं और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शुक्रवार शाम दोनों अपने तीन दोस्तों के साथ स्नान करने संगम घाट पर गए थे।

विज्ञापन


पानी कम होने के चलते वह बीच धारा में चले गए और इसी दौरान गहराई में जाने से अमन पानी में डूबने लगा। उसे बचाने में संदीप भी गहराई में जाकर डूबने लगा। यह देख तीनों दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन बचाने से पहले ही दोनों पानी में समा गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फिर स्थानीय गोताखोरों को उतारकर तलाश शुरू की गई। करीब ढाई घंटे तक तलाश चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई। दारागंज पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


लॉज मालिक की संदिग्ध हाल में मौत

कर्नलगंज में रहने वाले लॉज मालिक अनिल देव(56) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह एलनगंज में लॉज का संचालन करते थे। उनके पिता जेके देव मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। अनिल चैथम लाइन में रहते थे। बृहस्पतिवार की देर रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां से रेफर किए जाने पर एसआरएन ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। इस बात की भी चर्चा रही कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed