फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two accused of gang rape of minor arrested

प्रयागराज : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Two accused of gang rape of minor arrested
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पीड़िता का चाचा समेत दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
प्रयागराज। पूरामुफ्ती में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें एजाज व सोनू शामिल हैं। दोनों पिछले साल वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। खास बात यह है कि इस घटना में किशोरी का चाचा भी आरोपी है जो अपने एक अन्य दोस्त संग फरार है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।

घटना अक्तूबर 2021 की है। पूरामुफ्ती में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हाल में गायब हो गई थी। जिस पर उसकी मां ने अपहरण के आरोप में कल्लू, सोनू, एजाज व इब्बे पर मुकदमा दर्ज कराया। खास बात यह कि इब्बे उसका ही देवर है। तीन दिन बाद 11 अक्तूबर को पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराते हुए मुख्य आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोर्ट केसमक्ष दिए गए बयान में किशोरी ने बताया था कि आरोपी उसे अगवा कर नैनी ले गए जहां एक कमरे में रखकर 10 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में आफताब नाम का भी एक युवक शामिल था। जिसके बाद मामले में सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। एसओ पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मंदरी रेलवे फाटक केपास दबिश देकर फरार चल रहे दो आरोपियों एजाज व सोनू निवासी बख्शीमोढ़ा करेली को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भी भेज दिया गया। मामले में दो आरोपी, इब्बे व आफताब की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed