{"_id":"5f11dea48ebc3e63b42d8b32","slug":"prayagraj-transparent-wall-standing-in-the-middle-of-gap-between-bank-personnel-and-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः बैंक कर्मियों-ग्राहकों में बढ़ा फासला बीच में खड़ी हुई पारदर्शी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः बैंक कर्मियों-ग्राहकों में बढ़ा फासला बीच में खड़ी हुई पारदर्शी दीवार
Sat, 18 Jul 2020 01:36 AM IST
विनोद सिंह
news desk अमर उजाला प्रयागराज
news desk अमर उजाला प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
indian bank
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बैंक की शाखाओं में तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंडियन बैंक की सिविल लाइंस शाखा में काउंटर पर बैठे कर्मचारी और ग्राहक के बीच एक पारदर्शी दीवार खड़ी कर दी गई है। इससे कर्मचारी और ग्राहक एक दूसरे को देख एवं बात तो कर सकेंगे लेकिन उनके ड्रापलेट एक दूसरे के पास नहीं जा पाएंगे और संक्रमण का खतरा कम होगा।
कोविड-19 के संक्रमित बैंक कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक निजी बैंक के तो करीब सभी अफसर और कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। इस खतरे को देखते हुए बैंक कर्मियों की जांच के लिए शनिवार और रविवार को विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। इसी क्रम में बैंक की शाखाओं में भी सुरक्षा के अलग-अलग इंतजाम किए जा रहे हैं।
इंडियन बैंक की सिविल लाइंस में काउंटर के आगे प्लास्टिक शीट लगी स्टैंडी खड़ी कर दी गई है। ग्राहक इससे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसके अलावा शीट भी सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगी। सहायक महाप्रबंधक संजय आहूजा ने बताया कि खतरा लगातार बढ़ रहा है। अन्य स्टाफ के साथ चर्चा में यह समाधान निकाला गया। उनका कहना है कि यह बैंक की ऐतिहासिक शाखा है। इसलिए यहीं से स्टैंडी लगाने की शुरुआत की गई। अन्य शाखाओं में स्टैंडी लगाने की योजना बनाई जा रही है।