{"_id":"5d20f4aa8ebc3e6cd5066176","slug":"prayagraj-three-suspected-detainees-in-attack-on-councilor-city-news-ald248734064","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः पार्षद पर हमले में तीन संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः पार्षद पर हमले में तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
Prayagraj: Three suspected detainees in attack on councilor
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद पर हमले के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में
तीनों देर रात उठाए गए, एक गढ़वा, एक मुंडेरा का
नामजद आरोपियों की तलाश में प्रतापगढ़ गई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के गढ़वा में वार्ड नंबर चार के भाजपा पार्षद शिवकुमार(30) पर बम-गोलियों से हमले के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। देर रात तक चली छापेमारी के दौरान दोनेां को उठाया गया। उधर नामजद आरोपियों की लोकेशन प्रतापगढ़ मिलने पर पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना हो गई है।
महिला ग्राम कॉलेज, गढ़वा निवासी वार्ड नंबर चार जयंतीपुर के पार्षद शिवकुमार पर शुक्रवार रात 8.30 बजे के करीब घेरकर बम-गोलियों से हमला किया गया था। इस दौरान उन्हें दो, जबकि साथ जा रहे भतीजे मनीष (22) को एक गोली लगी। इनका इलाज एसआरएन अस्पताल मेें चल रहा है। मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने की वजह से हरकत में आई पुलिस ने घटना के तुरंत बाद नामजद आरोपियों महिला हिस्ट्रीशीटर मुुंडी पासी उर्फ सुनीता व सुनील के अलावा रोहित, आशीष, त्रिलोकी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। उनकी तलाश में गढ़वा के साथ ही मुंडेरा, रम्मन का पुरवा में दबिश दी गई। गढ़वा में दबिश के दौरान पुलिस को आरोपी महिला हिस्ट्रीशीटर की कार मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया। भोर तक चली छापेमारी में नामजद आरोपियों का सुराग तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने दो संदिग्धों को जरूर उठा लिया। इनमें से एक नरेश गढ़वा का है, जबकि दूसरा मुंडेरा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनोें भले ही मामले में नामजद न हों, लेकिन वह कहीं न कहीं इस वारदात में शामिल जरूर थे। इनमें नरेश महिला हिस्ट्रीशीटर मुंडी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। दोनों से घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि मामले के नामजद आरोपी सुनील पासी, रोहित, आशीष घटना के बाद प्रतापगढ़ भागे हैं। दोपहर में उनकी तलाश में एक टीम प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गई। वहां मिली कुछ अन्य जानकारियों के आधार पर रात तक टीम मानधाता थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दबिश देती रही। हालांकि, संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने के बाबत पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार करती रही।
नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
महिला आरोपी की कार में तोड़फोड़
उधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पार्षद पर हमले में नामजद महिला आरोपी मुंडी उर्फ सुनीता की कार में तोड़फोड़ की। बता दें कि वह भी गढ़वा की ही रहने वाली है। पार्षद को लहूलुहान देख लोगों ने आपा खो दिया और भागकर मुंडी के घर पर पहुंच गए। वहां ताला लगा मिला लेकिन घर के बाहर उसकी सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी मिली। जिसके बाद उनका गुस्सा कार पर उतरा। लोगों ने कार में ईंट-पत्थर चलाकर तोड़फोड़ कर दी। उधर तोड़फोड़ की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और थाने लाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर की कार में भाजपा का झंडा लगा हुआ था।