फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Three people killed in current, condition of one critical

prayagraj : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क किया जाम

Fri, 01 Jul 2022 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 08:08 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह सात बजे कोरांव के गाढ़ा अमिलिया गांव में दीपांशु (7) पुत्र दयाशंकर घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह विद्युतीय खंभे के स्टे रॉड में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। बचाव के लिए दौड़े चिंतामणि (45) पुत्र रामदुलारे भी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Prayagraj: Three people killed in current, condition of one critical
Prayagraj News : चक्काजाम के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरांव के गाढ़ा अमिलिया गांव में बिजली के खंभे में लगे स्टे रॉड में करंट आने से एक बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना देने के बाद भी मौके पर पुलिस टीम नहीं पहुंची तो ग्र्रामीणों ने तीनों शवों को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन



शुक्रवार सुबह सात बजे कोरांव के गाढ़ा अमिलिया गांव में दीपांशु (7) पुत्र दयाशंकर घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह विद्युतीय खंभे के स्टे रॉड में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। बचाव के लिए दौड़े चिंतामणि (45) पुत्र रामदुलारे भी चपेट में आ गए। दोनों को करंट में फंसा देखकर अशोक कुमार (30) पुत्र रामपति व संतलाल पुत्र रामदुलारे बचाव में गए तो वे भी चपेट में आ गए। दीपांशु, चिंतामणि, अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने डॉयल 112 एवं कोरांव पुलिस को सूचना दी, लेकिन घटना के एक घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने तीनों शवों को बड़ोखर-देवघाट मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोरांव पुलिस टीम के साथ व उपजिलाधिकारी कोरांव शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार कोरांव विशाल कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खतम कराया और घायल संतलाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन भी मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक कोरांव राजमणि मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिल सहानुभूति प्रकट की। सांसद ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने एवं जर्जर विद्युत तारों का नवीनीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के ललन सिंह पटेल आदि ने भी पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed